बरसात का कहर जारी,पुल धसा आवागमन बाधित

बरसात का कहर जारी,पुल धसा आवागमन बाधित

पीलीभीत (सौरभ दीक्षित) -उत्तराखंड में भारी बरसात का दुष्प्रभाव यूपी के पीलीभीत में देखने को मिला है।अमारिया तहसील के लगभग ढाई दर्जन गांवों का संपर्क मुख्यालय से तब टूटा,जब देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से देवहा पुल एक तरफ से धंस गया।इससे यातायात बाधित हो रहा है।

जनपद के तहसील अमरिया से जिला मुख्यालय को जोडने वाला देवहा नदी का पुल एक तरफ से धंस चुका है।कारण उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में स्थित नानकमत्ता सागर डैम से पीलीभीत में आने वाली देवहा नदी ने विकराल रूप धार लिया है।अमरिया क्षेत्र के लगभग ढाई दर्जन गांव का मुख्य सम्पर्क टूट चुका है।

दरअसल ये पुल तहसील अमरिया के भंगा मौहम्मदगंज पर बना हुआ है।सपा शासनकाल में लगभग 200 मीटर का ये पुल का निर्मित कराया गया था,जिसका शिलान्यास पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव द्वारा किया गया था।यह पुल अमरिया तहसील के माधौपुरपट्टी, पिंजरा नगरिया कालौनी,अंडरायन से होते हूऐ भिखारीपुर भंगा मौहम्मदगंज, सहित कई गांवो को जिला मुख्यालय को जोडता है।विकराल देवहा नदी में जलस्तर बढ़ने से पुल के एक भाग में मिट्टी बह जाने से लगभग 30 फिट गहरा गड्ढा हो चुका है।

यातायात पूरी तरह से बाधित है।देवहा नदी के जलस्तर बढ़ने की वजह से आस पास की सैकडों एकड़ खडी़ फसल बर्बाद हो गई है।सूचना के बाद अमरिया एसडीएम राकेश सिंह खुद पहुंचकर मौके का जायजा़ लिया।एसडीएम राकेश सिह ने बताया कि जिन किसानो की फसल नदी के कटान व बाढ़ बर्बाद हुई है,उसकी एक रिपोर्ट बनाकर वो जिलाधिकारी को देगे,ताकि किसानो को मुआवजा मिल सके।साथ ही पुल की मरम्मत के लिये संबधित विभाग के अधिकारियों से बात की है,जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जायेगा।

Share this story