सुरेश गंगवार का कद बढ़ाकर बरेली लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया

सुरेश गंगवार का कद बढ़ाकर बरेली लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया

भाजपा ने किया संगठन मे बड़ा फेर बदल

पीलीभीत -(सौरभ दीक्षित )भारतीय जनता पाटी ने आगामी चुनाव 2019 में केंद्र में फिर सरकार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडे ने ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेश गंगवार को बरेली लोकसभा प्रभारी बनाया है।साथ ही पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यपाल गंगवार को पीलीभीत के लोकसभा क्षेत्र का संयोजक बनाए जाने का निर्णय लिया है। बरेली के वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद को पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।

पीलीभीत से तीन बार भाजपा जिलाध्यक्ष रहे सुरेश गंगवार को बीते दिनों क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बना कर उनका कद बढ़ाया गया था। उसके बाद भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का ब्रज क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। प्रदेश नेतृत्व मे एक बार फिर सुरेश गंगवार का कद बढ़ाकर बरेली लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बना दिया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यपाल गंगवार को जिले का लोकसभा संयोजक बनाया गया है। सत्यपाल गंगवार की गिनती जिले के कद्दावर नेताओ मे की जाती है। वह व उनकी पत्नी सुमन गंगवार के साथ ही उनकी मां स्व. नत्थो देवी भी ललौरी खेड़ा ब्लाक की ब्लाक प्रमुख रहे हैं। वर्तमान में उनके पुत्र प्रवीन गंगवार ललौरीखेड़ा ब्लाक प्रमुख हैं। सत्यपाल गंगवार की पत्नी सुमन गंगवार वर्तमान में जिला सहकारी बैंक पीलीभीत की चेयरमैन हैं।

पार्टी का मानना है कि सत्यपाल गंगवार को लोकसभा संयोजक बनाए जाने का लाभ 2019 के चुनाव में पार्टी को मिलेगा। बरेली के गुलशन आनंद पीलीभीत के लोकसभा प्रभारी होंगे। पूर्व राज्यमंत्री डा. विनोद तिवारी को शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा ने आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन मे बड़ी पेर बदल शुरू कर दी है। सुरेश गंगवार ने कहा कि नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। 2019 में केंद्र में पूर्ण बहुमत से दोबारा भाजपा सरकार बनेगी।
सत्यपाल गंगवार ने भी पार्टी द्बारा दी गयी जिम्मेदारी निष्ठा से निभाने की बात कही।

Share this story