Thyroid के मरीज ऐसा डेली रूटीन रखकर कर सकते हैं थायरॉइड को कंट्रोल

Thyroid के मरीज ऐसा डेली रूटीन रखकर कर सकते हैं थायरॉइड को कंट्रोल

Thyroid हॉर्मोन को नियंत्रित करने में काली मिर्च मददगार है|

डेस्क-Thyroid गले में पाई जाने वाली एक तरह की ग्रंथि है| ये ग्रंथि तितली के आकार के होती है| और गले के सामने वाले हिस्से, स्वरयंत्र (vocal cord) के नीचे की ओर पायी जाती है|

ये ग्रंथि मेटाबॉलिज्म नियंत्रित करती है| इस बीमारी से ग्रस्त लोगों में यह ग्रंथि सामान्‍य तरीके से काम नहीं करती| इसमें Thyroid हार्मोन बनना कम या ज्‍यादा हो जाता है|

Thyroid के मरीज अपनाये ऐसा डेली रूटीन

1. सुबह जल्‍दी उठें और सुबह की दवा खाने के दस मिनट बाद 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं|

2. थायरॉइड के रोगी को अपनी दिनचर्या में योग या किसी भी तरह के व्‍यायाम को जरूर शामिल करना चाहिए| आप सुबह-सुबह दौड़ लगाने से लेकर योग करने और जिम जाने तक कोई भी एक्सेरसाइज़ कर सकते हैं|

3. दवा खाने के बाद एक घंटे तक चाय-कॉफी, नाश्‍ता कुछ भी नहीं खाएं|

4. सुबह नाश्‍ते के साथ लौकी का जूस पिएं| या फिर घर में ही थोड़े से गेहूं उगाएं| रोज सुबह उठकर गेहूं के ज्वारों का जूस भी फायदेमंद रहता है| इसके अलावा बाज़ार से अच्छे किस्म का एलोवेरा जूस लाकर पी सकते हैं, जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा हो|

Lal Bahadur Shastri जी की 10 अनमोल बातें जिनसे मिलती है जीवन की बड़ी सीख

5. अखरोट और बादाम में सेलेनियम नाम का एक तत्‍व मिलता है, जो Thyroid के इलाज में फायदेमंद है| अखरोट और बादाम खाने से थायरॉइड के कारण गले में होने वाली सूजन कम हो जाती है| यह हाइपोथाइराइड में ज्यादा फायदेमंद होता है| इसलिए रात में अखरोट और बादाम को भिगो लें और सुबह नाश्‍ते में खूब चबा-चबाकर इसे खाएं|

6. रोज दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर गर्म करें| इससे थायरॉइड को नियंत्रित करने में हेल्प मिलेगी| अगर दूध में हल्दी मिलाकर पीना पसंद नहीं है तो आप हल्दी को भूनकर, पानी में गर्म करके या किसी और तरीके से उसका इस्तेमाल कर सकते हैं|

7. भोजन समय पर करें| बिलकुल भूखे न रहें| थायरॉइड के रोगी को यह सलाह दी जाती है कि वह सही समय पर भोजन कर ले| भूखे पेट रहने पर थायरॉइड ग्रंथि पर नेगटिव असर पड़ता है|

जिन्हें आप vegetarian समझ कर खा रहे हैं वो हकीकत में non-vej है, जानिए पूरी खबर

8. Thyroid हॉर्मोन को नियंत्रित करने में काली मिर्च मददगार है|

9. अपने भोजन में वसा और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बिलकुल कम कर दें और विटामिन ए की मात्रा बढ़ा दें|

10.खाने-पीने में हरी सब्जियां और मिनरल्स वाली चीज़ें ज्यादा लें. गाजर, अंडे और पीले रंग की सब्जियां खाएं, जिनमें विटामिन ए ज्यादा होता है|

11.प्रोबायोटिक पदार्थों को अपने भोजन में शामिल करें. दही और सेब का सिरका जैसी चीज़ें खाएं, जो शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में करते हैं.

12.अपने शरीर में आयोडीन का लेवल चेक करते रहें क्‍योंकि मेटाबॉलिज्म के सही तरीके से काम करने के लिए आयोडीन बहुत जरूरी होता है| शरीर में आयोडीन की कमी न होने दें| समय-समय पर डॉक्टर से भी चेकअप करवाएं|


Share this story