जाने भुने चने खाने से Health को कैसे होता है फायदा

जाने भुने चने खाने से Health को कैसे होता है फायदा

इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो Health के लिए काफी लाभदायक होता है |

डेस्क-अगर आप भुने हुए चनों को केवल स्वाद के लिए कभी-कभी खाते हैं तो इन्हें आप रोजाना खाना शुरू कर दीजिए|भुने हुए चने खाना Health के लिए लाभदायक होता है|

आपने भुने हुए चने तो खाए ही होंगे| अगर आप भुने हुए चनों को केवल स्वाद के लिए कभी-कभी खाते हैं तो इन्हें रोजाना खाना शुरू कर दीजिए. भुने हुए चने खाने से शरीर को जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ होता है| हो सकता है आपको भी चने खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी न हो|

बाजार में भुने हुए चने दो तरह के होते हैं छिलके वाले और बिना छिलके वाले| आपको बिना छिलके वाले चने ही खाने हैं, चने के छिलके भी हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं| भुने हुए चने को यदि सही तरीके से चबा चबाकर खाया जाएं तो यह मर्दाना ताकत में बढ़ोतरी होती है|

भुने हुए चने को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है| इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है|

बच्चे अकेले रहे हैं तो ये बातें रखेंगी वर्किंग माता पिता बेफिक्र

चलिए जानते है Health के लिए कैसे लाभदायक है भुने चने


बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता

  • रोजाना नाश्ते में या दोपहर के खाने से पहले 50 ग्राम भुने हुए चने यदि आप खाते हैं तो इससे बॉडी की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है|
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से आप बहुत से बीमारियों से तो बचते ही हैं, साथ ही इससे आपको मौसम बदलने पर अक्सर होने वाली शारीरिक परेशानियां भी नहीं होती|

मोटापा

  • अगर आप या आपके परिवार में कोई मोटापे से ग्रस्त हैं तो भुने हुए चने खाना उनके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा|
  • रोजाना भुने हुए चने खाने से मोटापे की समस्या में राहत मिलती है|
  • इसका सेवन शरीर से अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने में मदद करता है|


पेशाब संबंधी रोग से छुटकारा

  • भुने हुए चनों के सेवन से पेशाब से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा मिलता है|
  • जिनको भी बार-बार पेशाब आने की समस्या हो उन्हें रोजाना गुड़ के साथ चने का सेवन करना चाहिए|
  • आप देखेंगे कि इससे कुछ ही दिन में आराम मिलने लगेगा|

Thyroid के मरीज ऐसा डेली रूटीन रखकर कर सकते हैं थायरॉइड को कंट्रोल

कब्ज में राहत

  • जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, उन्हें रोजाना चने खाने से बहुत आराम मिलता है|
  • कब्ज शरीर में कई बीमारियों का कारण होती है|
  • कब्ज होने पर आप दिनभर आलस महसूस करते हैं और परेशान रहते हैं|

पाचन शक्ति बढ़े

  • चना पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है|
  • चने से खून साफ होता है जिससे त्वचा में निखार आता है|
  • चने में फॉस्फोरस होता है जो हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है और किडनी से एक्स्ट्रा साल्ट निकालता हैं|

शुगर को भी कंट्रोल करता है

  • भुने हुए चने खाने से मधुमेह रोग में भी लाभ मिलता है|
  • भुने हुए चना ग्लूकोज की मात्रा को सोख लेते है जिससे डायबिटीज रोग कंट्रोल हो जाता है|
  • डायबिटीज रोगियों के प्रतिदिन भुना हुआ चना खाने से ब्लड शुगर का लेवल कम होता है|
  • इसके अलावा भुने हुए चने को रात में सोते समय चबाकर गर्म दूध पीने से सांस नली के अनेक रोग दूर हो जाते हैं|

क्या बार-बार बंद हो रही है आपके Smartphone की स्क्रीन तो अपनाये ये टिप्स

Share this story