जाने इस दिन पड़ रहे है महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, ये है अक्टूबर के महीने की लिस्ट

जाने इस दिन पड़ रहे है महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, ये है अक्टूबर के महीने की लिस्ट

इस महीने नवरात्रि, दशहरा और करवाचौथ जैसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं|

डेस्क-अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है| इस महीने कई बड़े त्योहार दस्तक देने वाले हैं| पहले से ही त्योहारों की जानकारी रखने से उनसे जुड़ी तैयारियां करने में काफी मदद मिलती है|

हिन्दू पंचांग के अनुसार अक्टूबर में महीने के 20 दिन तीज-त्योहार रहेंगे। इसी महीने में दशहरा और करवा चौथ जैसे बड़े त्योहार भी पड़ रहे हैं। इस महीने मां दुर्गा की पूजा के लिए 10 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं।

इन 9 दिनों में दुर्गा पूजा और दसवें दिन दशहरे पर शस्त्र पूजा की जाएगी। वहीं एकादशी, प्रदोष, शरद पूर्णिमा और करवा चौथ जैसे तीज त्योहार भी खास रहेंगे।

श्री पंचमुखी गणेश जी का रहस्य जानिए

इस महीने वाल्मीकी जयंती के साथ मीराबाई जयंती भी है। इन मुख्य दिनों के अलावा पितृशांति के लिए श्राद्धपक्ष की सर्वपितृ अमावस्या भी है।

वहीं दिवाली से पहले आने वाला पुष्य नक्षत्र भी इस महीने के आखिरी सप्ताह में रहेगा। इस तरह व्रत-त्योहारों के नजरिए से पूरा महीना महत्वपूर्ण है।

गाय से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी, आइये जानते हैं

आइए जानते हैं अक्टूबर के महीने में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाएंगे-

तिथि व्रत-त्योहार

  • 2 अक्टूबर -महालक्ष्मी व्रत
  • 5 अक्टूबर -इंदिरा एकादशी
  • 6 अक्टूबर -प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
  • 7 अक्टूबर -शिवरात्रि
  • 8 अक्टूबर -सर्वपितृ अमावस्या
  • 9 अक्टूबर -भाद्रपद अमावस्या
  • 10 अक्टूबर -नवरात्रि शुरुआत (घट स्थापना), महाराजा अग्रसेन जयंती
  • 15 अक्टूबर -दुर्गा पूजा की तिथियां , कल्परम्भ
  • 16 अक्टूबर -कालरात्रि पूजा
  • 17 अक्टूबर -दुर्गाष्टमी पूजा
  • 18 अक्टूबर -दुर्गा नवमी पूजा
  • 19 अक्टूबर -दशहरा, विजया दशमी
  • 20 अक्टूबर -पापांकुशा एकादशी
  • 22 अक्टूबर -प्रदोष व्रत
  • 23 अक्टूबर -शरद पूर्णिमा
  • 24 अक्टूबर -वाल्मीकि जयंती, मीरा बाई जयंती
  • 25 अक्टूबर -कार्तिक माह आरम्भ
  • 27 अक्टूबर -करवा चौथ
  • 31 अक्टूबर -अहोई अष्टमी

Share this story