अगर मूड बहुत जल्दी जल्दी बदल रहा हो तो हो सकता है Hypomania

अगर मूड बहुत जल्दी जल्दी बदल रहा हो तो हो सकता है Hypomania

Hypomanic व्यवहार वैसे उत्पादकता और उत्साह को उत्पन्न् करता है|

डेस्क-Hypomanic व्यवहार वैसे उत्पादकता और उत्साह को उत्पन्न् करता है लेकिन यह अगर खतरनाक या अनुचित व्यवहार में संलग्न हो तो परेशानी की वजह बन सकता हैं।

क्या होता है Hypomania

Hypomania मन, मूड और व्यवहार की वो अवस्था है जिसे अधिक उत्साह, असामान्य उल्लास, चिड़चिड़ापन आदि के रूप में व्यक्त कर सकते हैं। हाइपोमेनिया मूड बदलने की वो दशा है जिसमें सामान्यत: व्यक्ति का मूड बदलता रहता है और इसमें व्यक्ति विशिष्ट कार्यों के लिए बेहद ऊर्जावान, बातूनी प्रवृत्ति का होना व आमतौर पर अति आत्मविश्वास से पूर्ण क्रियात्मक विचारों से भरपूर रहता हैं। Hypomanic व्यवहार वैसे उत्पादकता और उत्साह को उत्पन्न् करता है लेकिन यह अगर खतरनाक या अनुचित व्यवहार में संलग्न हो तो परेशानी की वजह बन सकता हैं।

पूरे दिन Computer पर बैठकर करते है काम तो हो जाएँ Alert

कैसे पहचाने Hypomania के लक्षण

  • चिड़चिड़ापन और आक्रामकता बढ़ना
  • चरम और तीव्र खुशी की भावना
  • जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास या उच्च अनुभव करना
  • आत्म सम्मान की भावना और आत्मविश्चास अत्याधिक बढ़न
  • कम नींद में होने के बावजूद फ्रेश अनुभव करना
  • बातूनी होना और अधिक तेजी से बोलना
  • विचारों-ऊर्जा से भरा महसूस करना
  • स्वयं के महत्व की अतिरंजित भावना
  • बेचैन रहना और आराम करने में कठिनाई होना
  • एकाग्रता में कमी और आसानी से विचलित होना
  • सामाजिक गतिविधि में वृद्धि होना।

Electricity bill से हैं परेशान तो इन टिप्स को अपनाकर का सकते हैं दोगुनी बचत

उचित उपचार

  • Hypomania एक बायोलॉजिकल बीमारी हैं। सामान्य तौर पर हेरेडेटरी या जेनेटिक कारणों से होती हैं। कई बार मादक पदार्थ के अत्यधिक उपयोग के कारण भी होती हैं।
  • खासकर गांजे का नशा करने वालों में। Hypomania का उपचार केवल मेडिसिन द्वारा ही किया जा सकता हैं। लेकिन समय पर उपचार नहीं किया गया तो Hypomania का मेनिया में बदलने का खतरा रहता है, जोकि अधिक जटिल व अनियंत्रित होती हैं।
  • हाइपोमेनिया के पहले एपिसोड में मरीज को कम से कम एक वर्ष तक दवाई लेनी पड़ती हैं। उचित उपचार न लेने पर फिर से होने की आशंका साथ भविष्य में डिप्रेशन होने का खतरा भी रहता है।
  • इसके उपचार में वर्किंग साइन बेहद फायदेमंद होते हैं जो उपचार के दौरान मरीज को सिखाए जाते हैं। हाइपोमेनिया के लक्षण बहुत सामान्य या आम होते हैं।
  • जो किसी भी दूसरे व्यक्ति में पाए जा सकते हैं जैसे बातूनी होना, अति आत्मविश्वासी होना, चिड़चिड़ा आदि। लेकिन जब ये लक्षण व्यक्ति की सामाजिक-व्यावसायिक कुशलता को प्रभावित करें तो Hypomania है।

Share this story