दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को Champions of the Earth Award देकर सम्मानित किया गया

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को Champions of the Earth Award देकर सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।

दिल्ली-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 'Champions of the Earth बन गए हैं। आज दिल्ली में एक विशेष समारोह में उन्हें संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार दिया गया। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने पीएम मोदी को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।

अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भारत की सवा सौ करोड़ जनता की प्रतिबद्धता का सम्मान है। यह भारत की उस नित्य नूतन, चिर पुरातन परंपरा का सम्मान है, जिसने प्रकृति में परमात्मा को देखा और जिसने सृष्टि के मूल में पंचतत्व के अधिष्ठान का आह्वान किया है।

इस मौके पर pm मोदी ने कहा आज भारत दुनिया के उन देशों में है जहां सबसे तेज़ गति से शहरीकरण हो रहा है। ऐसे में अपने शहरी जीवन को Smart और Sustainable बनाने पर भी बल दिया जा रहा है। Infrastructure को Sustainable Environment and Inclusive Growth के लक्ष्य के साथ बनाया जा रहा हैं ये भारत की उस महान नारी का सम्मान है

जिसके लिए सदियों से Reuse और Recycle रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा रहा है। जो पौधे में भी परमात्मा का रूप देखती है। जो तुलसी की पत्तियां भी तोड़ती है, तो गिनकर। जो चींटी को भी अन्न देना पुण्य मानती है |

पीएम मोदी ने कहा ChampionsOfTheEarth का सम्मान पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भारत की जनता की प्रतिबद्धता का परिणाम है ये भारत के आदिवासी भाई-बहनों का सम्मान है,जो अपने जीवन से ज्यादा जंगलों से प्यार करते हैं।ये भारत के मछुआरों का सम्मान है, जो समंदर से उतना ही लेते हैं, जितना अर्थ उपार्जन के लिए आवश्यक होता है। ये भारत के किसानों का सम्मान है

Share this story