World Smile Day : 55 साल पहले जाने कितने रुपए में बनी थी पहली Smiley

50 से अधिक उम्र के 48 फीसद लोग भी रोज बातचीत में Smiley का इस्तेमाल करते हैं।

डेस्क-आज World Smile Day है। Smiley की शुरुआत 1999 से हुई, जिसे अक्टूबर के पहले शुक्रवार को मनाया जाता है।

चेहरे पर मुस्कान लाने का जितना बेहतर जरिया स्माइली बना हुआ है, उतना और कुछ नहीं। इस Smiley की भी अपनी एक रोचक कहानी है।

घर से कैसे दूर करे Negative Energy

दुनिया का पहला Emoji थाSmiley

  • आज जब लोग Social Media पर अपने जज्बातों को बयां करते हैं, तो उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका स्माइली की ही होती है।
  • लेकिन कम ही लोगों को इसकी कहानी के बारे में पता होगा।
  • स्माइली की उत्पत्ति 1963 में हुई।
  • एक अमेरिकी इंश्योरेंस कंपनी ने अपने नाराज कर्मचारियों को मनाने और उनमें जोश भरने के लिए एक विज्ञापन और पब्लिक रिलेशन एजेंसी चलाने वाले हार्वी रास बॉल से संपर्क किया।
  • कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने दूसरी कंपनी के साथ विलय किया है, इससे उनके कर्मचारी नाराज हैं। वह चाहते हैं कि उनके कर्मचारियों की नाराजगी दूर हो।
  • इसके लिए हार्वी ने एक नायाब तरीका निकाला।
  • उन्होंने नाराज कर्मचारियों को मनाने के लिए पीले रंग का एक हंसता हुआ चेहरा बनाया, जिसे आज स्माइली के नाम से जाना जाता है।
  • ये स्माइली कर्मचारियों को बहुत पसंद आया। यह दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गया।
  • हार्वी ने इसे बनाने के लिए 45 डॉलर यानी आज के हिसाब से करीब 3100 रुपये लिए थे।

Sugar कंट्रोल करने के लिए जाने ये 3 आसान उपाय

छपे थे पांच करोड़ बटन

  • लोगों के बीच स्माइली के लोकप्रिय होने के बाद 1971 में पांच करोड़ स्माइली फेस छपे बटन की बिक्री की गई थी।
  • यहां तक कि इसको मशहूर होते देख 1999 में यूएस पोस्टल सर्विस डिपार्टमेंट ने स्माइली फेस स्टांप भी जारी किया था।

Computer की दुनिया में 1982 में आया स्माइली

  • 19 सितंबर 1982 को अमेरिका के पिट्सबर्ग स्थित कानर्गी मिलॉन यूनिवर्सिटी में प्रो स्कॉट ई फालमैन ने पहली बार इलेक्ट्रॉनिक संदेश के रूप में कुछ चिह्नों का प्रयोग किया था।
  • फालमैन के सुझाए रास्ते पर बाद में कंप्यूटर की दुनिया चल पड़ी और एक के बाद एक सैकड़ों स्माइली आ गए।

सर्वे में टॉप स्माइली

  • 5 वर्ष पहले एक ऑनलाइन कंपनी ने सर्वे कराया था, इसमें 19 से 25 वर्ष की उम्र के 68 फीसद युवा रोजाना स्माइली का इस्तेमाल करते हैं।
  • 50 से अधिक उम्र के 48 फीसद लोग भी रोज बातचीत में स्माइली का इस्तेमाल करते हैं।

अब Whatsapp पर एक नया Feature जुड़ने जा रहा है जो होगा और भी मजेदार


Share this story