Nobel Peace prize 2018: नोबेल शांति पुरस्कार डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को दिया गया

Nobel Peace prize 2018: नोबेल शांति पुरस्कार डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को दिया गया

Nobel Peace prize 2018 :नोबेल समिति उम्मीदवारों की लिस्ट गुप्त रखती है, केवल विजेताओं के नाम की ही घोषणा की जाती है।


डेस्क- Nobel Peace prize 2018 में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का सिलसिला जारी है। कांगो के डॉ डेनिस मुकवेगे और यजीदी दुष्कर्म पीड़िता नादिया मुराद को साल 2018 के शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

  • इन दोनों लोगों ने युद्ध क्षेत्र में यौन हिंसा के खिलाफ सराहनीय कार्य किया है।
  • डॉ मुकवेगे पेशे से महिला रोग विशेषज्ञ हैं।
  • जबकि नादिया मुराद पूरी दुनिया में यौन हिंसा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं।
  • स्लो में घोषित किए जाने वाले शांति पुरस्कार के लिए कुल 331 लोगों और संगठनों का नाम मुकाबले में है।
  • पहले सट्टा बाजार में इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन का नाम सबसे आगे चल रहा था।

Nobel Peace prize 2018 में 331 लोगों और संगठनों का नाम है मुकाबले में

  • ओस्लो में घोषित किए जाने वाले शांति पुरस्कार के लिए कुल 331 लोगों और संगठनों का नाम मुकाबले में है।
  • नोबेल समिति उम्मीदवारों की लिस्ट गुप्त रखती है, केवल विजेताओं के नाम की ही घोषणा की जाती है।
  • सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के बारे में कयास लगाए जा रहे थे।
  • इस बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 331 व्यक्तियों और संगठनों के नाम प्रस्तावित किए गए हैं।
  • सूची का दायरा बड़ा होने के कारण ही कयासों का दौर जारी है। दरअसल, इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाना है इसलिए शांति पुरस्कार ही सबसे ज्यादा चर्चित है।

घर में शंख रखने से आती है Positive Energy, जाने कैसे

ट्रंप और किम जोंग के अलावा दक्षिण कोरिया के नेता मून जेई-इन का नाम सबसे अधिक चर्चा में हैं

  • ट्रंप और किम जोंग के अलावा दक्षिण कोरिया के नेता मून जेई-इन का नाम सबसे अधिक चर्चा में हैं।
  • कोरियाई देशों के बीच पिछले एक साल से शांति की दिशा में उल्लेखनीय बातचीत हुई है।
  • लेकिन, विशेषज्ञों का मानना है कि किम और मून को पुरस्कार देना जल्दबाजी होगी।
  • उनका कहना है कि इन चीजों को छोड़ दें तो मानवाधिकार पर किम का रिकॉर्ड उनके समर्थन के लिए काफी नहीं है।
  • ब्रिटेन के विदेश मंत्री रह चुके बोरिस जॉनसन और खुद मून भी कह चुके हैं कि कोरियाई द्वीप में अपनी पहल के लिए डोनाल्ड ट्रंप यह पुरस्कार जीत सकते हैं।
  • लेकिन, ट्रंप के लिए गए फैसलों का जिक्र करते हुए डेन स्मिथ कहते हैं कि उनको पुरस्कार दिया जाना ठीक नहीं होगा।
  • शांति की जहां तक बात है तो पेरिस जलवायु समझौते और ईरान परमाणु समझौते से बाहर होने का ट्रंप का फैसला नकारात्मक रहा है।

अगर आप भी चाहते है की आपका पर्स पैसों से रहे हमेशा भरा तो रखे इन बातों का खास ध्यान

Share this story