दबंगों ने दिया एक बार फिर से कानून व्यवस्था को चुनौती 2 भाइयों को मारी गोली

दबंगों ने दिया एक बार फिर से कानून व्यवस्था को चुनौती 2 भाइयों को मारी गोली

जमीन के कब्जे दारी को लेकर दो भाइयो को मारी गोली ,हालत गम्भीर

गोंडा। कौड़िया थाना क्षेत्र में आबादी की जमीन के कब्जे दारी को लेकर दो सगे भाइयो को गोली मार कर घायल कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी है। लखनऊ के लिए रिफर किया गया है।

कहां का है मामला

कौड़िया थाना के बनकटवा कल्याण पुर गांव की है। वही के ही 45 वर्षीय कन्हैया लाल पुत्र बाबु राम व् उस का छोटा भाई वंशी धर को सुबह करीब 8 बजे कुछ लोगो ने गोली मार दिया। गोली लगने के बाद दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया।
घायल कन्हैया लाल का भतीजा मुकेश ने बताया कि उस के चचरे चाचा माया राम, टीका राम और नान मून ने अपने हिस्से की आबादी की जमीन पर कब्जा कर लिया है। बाकी उस के हिस्से की जमीन करीब 11 बिस्वा है।

जिस पर मुकदमा चल रहा है। शनिवार के दिन उस जमीन की साफ सफाई कराने लगे। इस पर कन्हैया लाल ने उनको रोक तो उन्हों ने कहा कि इस पर आज निर्माण कराने जा रहे। इस को लेकर दोनों पक्षो की बीच विवाद बढ़ गया।

माया राम के तरफ के लोग छत पर चढ़ कर पत्थर फेंकने लगे। और उसी समय छत से ही किसी दो फायरिंग किया जिस में कन्हैया लाल के पेट में गोली लगी और बंशी धर के पैर में गोली लगी। दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके तमाम लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सुचना कौड़िया पुलिस को दी गई। पुलिस् मौके पर पहुची और तनाव को देखते हुए फोर्स लगा दिया गया है।

Share this story