अनार किसी चमत्कार से कम नहीं है कई बीमारी से रखता है दूर

अनार किसी चमत्कार से कम नहीं है कई बीमारी से रखता है दूर

अनार में फाइबर, विटामिन C और K का एक अच्छा माध्यम होता है|

डेस्क-सभी जानते हैं कि अनार खाना हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। खास बात ये भी है कि इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है। यही वजह है कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग सभी इसे आराम से खा लेते हैं।

ये फाइबर, विटामिन सी और के का एक अच्छा माध्यम है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के शरीर के लिए काफी लाभ हैं। अनार में प्रचुर मात्रा में लाभदायक प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं।

आइए जानें अनार के क्‍या होतें है लाभ

दांतों के लिए लाभकारी है अनार

  • दांतों में कई प्रकार की प्रॉब्लम का होना आजकल आम बात हो गई है।
  • दांतों में प्लाक का जमना भी एक समस्या है जिसका सामना कई लोग कर रहे हैं।
  • दांतों में प्लाक जमने के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में अनार भी दांतों को सुरक्षा देने में मदद करता है।
  • अनार के रसीले दानों में एंटीप्लाक फॉर्मूला होता है जो दांतों से प्लाक को प्राकृतिक तरीके से दूर करने में मदद करता है।
  • अनार के जूस के नियमित प्रयोग से भी आप दांतों के प्लाक पर कंट्रोल पा सकते हैं।

Baking Soda हर ब्यूटी प्रॉब्लम को करता है दूर जाने कैसे


तनाव को कम करने में मदद करता है अनार

  • आजकल लोग अपने काम, घर की जिम्‍मेवारी माहौल और ऑफिस की वजह से अक्‍सर तनाव में रहते हैं।
  • अपने जॉब में टारगेट पूरा करने का तनाव या अन्य प्रकार की ऐसी कई बातें हैं जो मानसिक चिंता या तनाव को जन्म देती है।
  • मनोवैज्ञानिक तनाव का स्तर भी आपको परेशानी में डालकर आपके जीवन को अव्यवस्थित कर सकता है।
  • इस दौरान तनाव बढ़ाने वाले होर्मोन का स्तर भी शरीर में काफी बढ़ जाता है।
  • अनार के नियमित सेवन से इस स्तर में कमी आती है, तनाव से बचने के लिए अनार का सेवन करें।

इम्यून सिस्टम बनाए मजबूत

  • अगर आपको इम्यून सिस्टम से जुड़ी कोई परेशानी है तो इसे बेहतर करने का प्राकृतिक तरीका सबसे कारगर होता है।
  • रोज अनार का जूस पीने या अनार के दानों का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
  • इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से जल्दी थकान व बार बार बीमार होने की समस्‍या रहती है।
  • अनार के नियमित सेवन से आप अपने बॉडी को सेहतमंद रख सकते हैं।

कैंसर को भी रखे दूर

  • कैंसर ऐसे भयावह बीमारी है जो विभिन्न नामों और रूप में शरीर को प्रभावित करती है।
  • यह शरीर के आंतरिक और बाहरी अंगों पर अपना प्रभाव डालती है।
  • कैंसर के प्रकारों में से एक, प्रोस्टेट कैंसर एक जानलेवा बिमारी का रूप ले लेता है, इसके साथ ही बॉडी में कई तरह की अन्य समस्याएँ भी उत्पन्न हो जाती हैं।
  • कैंसर का यह प्रकार खास तौर पर पुरुषों में होता है जो 50 से 60 की उम्र के बीच होते हैं।
  • पर अगर आप नियमित अनार या अनार के जूस का सेवन करते हैं तो आप इस भयानक रोग से बचे रह सकते हैं।

खूबसूरती भी निखारता है अनार

  • अनार में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने का विशेष गुण होता है।
  • रोज अनार का जूस पीने से चेहरे पर निखार आता है।
  • ये कील-मुंहासों की समस्या में भी फायदेमंद है।
  • इसके अलावा अनार के और भी फायदे हैं

धूप से स्किन का करे बचाव

  • अनार, सूरज की नुकसानदायक यूवी किरणों से त्वचा को सुरक्षित रखने का काम करता है|
  • अनार के छिलकों में सन-ब्लॉकिंग एजेंट्स होते हैं जोकि नेचुरल तरीके से त्वचा को सुरक्षित रखता है।
  • अनार में उच्च मात्रा में विटामिन A E और C होता है।
  • ये विटामिन बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से रोकते हैं।
  • ये त्वचा की महीन रेखाओं और झुर्रियों को जल्दी आने से रोकता है।

मॉइश्चर करने के लिए

  • अनार त्वचा को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है।
  • अनार के बीजों से निकले तेल का इस्तेमाल त्वचा को कोमल और मुलायम बनाए रखता है।

कील-मुंहासों की प्रॉब्लम

  • अनार विटामिन C का एक बहुत अच्छा माध्यम है|
  • अनार का जूस पीने से पाचन क्रिया अच्छी होती है, साथ ही इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कील-मुंहासों की प्रॉब्लम को दूर रखने में फायदेमंद है।

अनार के छिलके से मसाज

  • अनार के छिलके को पीसकर, उससे चेहरे पर मसाज करने से डेड स्किन साफ हो जाती है।
    साथ ही ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम भी दूर हो जाती है।
  • अनार बेशक सेहत के लिए वरदान हैं, लेकिन कभी-कभी यही फल नुकसानदाय‍क भी प्रतीत हो सकता है।
  • आपको जानकर आश्चर्य हो रहा होगा, लेकिन इसके लाभ के साथ साथ इसके नुकसान के बारे में भी जानकारी होना जरूरी है |
  • अगर आपकी तासीर ठंडी है या फिर आप इंफ्लूएंजा, खांसी अथवा कब्ज से पीड़ित हैं तो आपको अनार का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे आपको नुकसान हो सकता है।

Shani Pradosh Vrat:आज हैशनि प्रदोष,शनि प्रदोष व्रत का महत्व,पूजा विधि,जाने क्यों किया जाता है ये व्रत

Share this story