जनता की आंखों में धूल झोंक सरकार चला रही है भाजपा- हेमराज वर्मा

जनता की आंखों में धूल झोंक सरकार चला रही है भाजपा- हेमराज वर्मा

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के बरखेड़ा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मलेन में पारित राजनीतिक प्रस्ताव में कहा है कि अब समय आ गया है कि भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके। वहीं आर्थिक प्रस्ताव में जनता को धोखा देकर सत्ता में आई सरकार को उखाड़ फेंकने का का समय आ गया है।

वक्ताओं ने भाजपा सरकार को निशाने पर रखा। स्थानीय यशवंतरी देवी मंदिर मैदान पर समाजवादी पार्टी के बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेनल का जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव की अध्यक्षता में पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद व पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने संयुक्त रूप से पार्टी ध्वजारोहण से शुभारंभ किया।

पार्टी गीत गाया गया। सम्मेलन में राजनीतिक प्रस्ताव हेमराज वर्मा तथा आर्थिक प्रस्ताव अनिल कश्यप ने रखा। जिसका अनुमोदन हाजी रियाज अहमद ने किया।

कार्यकर्ता करेगा तय कहॉ होगा विकास और कौन बनेगा थानेदार सम्मेलन में मुख्य अतिथि सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी रियाज अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब सपा सरकार में विधायक मंत्री नहीं बल्कि बूथ कार्यकर्ता तय करेंगे की सड़क बनायी जाएगी और कौन थाना कोतवाली में कौन दरोगा कितने दिन रहेगा।

उन्होने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तय किया है कि अब मलाई मंच पर बैठने वालों को नहीं बल्कि बूथ पर पार्टी के लिए लड़ने वालों को मिलेगी। उन्होने कहा कि बूथ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। 2017 में इन कार्यकर्ताओं ने कंधे डाल दिए तो हमारी पार्टी 226 से घटकर 56 पर पहुंच गई।


उन्होने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता को सम्मान के लिए सदैव तत्पर रही है। उन्होने कहा कि देश का प्रधानमंत्री झूठ बोलता है। देश में सन 2000 में इवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया लेकिन प्रधानमंत्री कहते हैं कि 1984 में हम चुनाव हारे तो हमने तो इवीएम का विरोध नहीं किया। उन्होने कहा कि कितने दुर्भाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री यह कहते हैं कि गन्ने की मिठास से शुगर की बीमारी हो रही है।

इसलिए गन्ना बोना बंद करे किसान। मुख्यमंत्री यह भी कहते हैं कि हमने गौरक्षा का संकल्प ले रखा है। महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प नहीं है। मजाक बना दिया है। उन्होने कहा कि अब भाजपा के झूठ के पर्दाफाश का समय आ गया है। कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पार्टी प्रत्याशियों को जितायेंगे।

ढोंगी है मोदी और योगी-हेमराज
सम्मेलन के आयोजक पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि मोदी योगी दोनों ढोंगी हैं। उनका कहना था कि किसान आज आवारा जानवरों के प्रकोप से परेशान है। उनकी गौसेवा मात्र दिखावा है। उन्होने कहा कि सरकार बनने के बाद प्रदेश में गौवंशीय पशुओं के व्यापारियों की हत्या की कई घटनाओं के बाद व्यापारियों ने पशु खरीदना बंद कर दिये। इसका परिणाम यह निकला कि आज प्रत्येक गांव में सैकड़ों की संख्या में गौवंशीय पशु घूमकर किसानों की फसलों को चौपट कर रहे हैं। उन्होने कहा कि अगर योगी वास्तव में गौसेवक हैं तो उनको गांव में गौशाला खुलवा देनी चाहिए।

तीन तलाक के मुद्दे पर चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के तीन तलाक के मुद्दे पर कोई सफलता मिले तो हम उनके साथ हैं। लेकिन मोदी जी आपने चालीस लाख महिलाओं के विषय में सांचा है, जिनके परिवार जिस्म फरोशी से पलते हैं। मोदी जी आप इन महिलाओं के पुर्नवास के लिए कुछ करते तो ज्यादा अच्छा होता। उन्होंने अह्वान किया की इस झूठी सरकार को उखाड़ फेंके।
यह रहे मौजूद
सम्मलेन की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह विशेष बूथ दिवस पर जाकर नए मतदाता बनाएं। उन्होंने कहा कि बूथ दिवस 14 व 28 अक्टूबर को बूथों पर जाकर इस कार्य में जुटें। उन्होंने कार्यकर्ताओं की पीठ ठोंकी जिन्होनें अभियान मे ंकार्य किया। मरौरी के ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा ने आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में दयाराम वर्मा, डॉ राममूर्ति गंगवार, संतोष बाल्मीकि, प्रभूदयाल पासवान, डॉ मुन्ने खां, जमील अहमद, शरफुद्दीन नूरी, गुरदयाल सिंह, स्वामी जयकरुणा नंद लोधी, आसिफ अली कादरी लक्ष्मी सक्सेना, छत्रपाल वर्मा, शक्ति गुप्ता, गीता गुप्ता, श्यामा चरण गंगवार, बच्चू लाल वर्मा, सोमपाल राना, विशाल बाल्मीकि, धर्मेश गंगवार, धर्मेन्द्र लोधी, हरीश वर्मा, प्रदीप सोनकर, रिंकू पांडेय, डिंपल गौड़, दीपक वर्मा, अमर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this story