साइकिल चलाने से क्या क्या फायदे होते है जानकर रह जायेगे आप भी हैरान

साइकिल चलाने से क्या क्या फायदे होते है जानकर रह जायेगे आप भी हैरान

सुबह दूध लाने के लिए साइकिल चलाकर दुकान तक जा सकते हैं

डेस्क-साइकिल चलाने से दमी का शरीर चुस्त और फुर्तिला होता है। इसके अलावा आदमी कई सामान्य बीमारियों से छुटकारा भी पा सकता है। साइकलिंग वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसलिए बाइक या कार चलाने की अपेक्षा साइकिल चलाएं।

अगर आप वजन घटाने की सारी कोशिशें करके हार चुके हैं तो कुछ दिन साइकिल चलाकर देखें। अगर आपको फिट बॉडी की ख्वाहिश है तो साइकिल चलाना शुरू करें। साइकिलिंग से बेहतर शायद ही कोई दूसरी एक्सरसाइज हो। अगर आपको फिट और एक्टिव बॉडी चाहिए तो आज से ही साइकिल चलाना शुरू कर दें। जरूरी नहीं है कि आप साइकिल चलाने के लिए अलग से समय निकालें।

  • आप चाहें तो अपने रोजाना के कामों को पूरा करने के लिए ही साइकिल चला सकते हैं।
  • ये छोटी सी कोशिश आपको व्यायाम जितना फायदा पहुंचाएगी।
  • आप चाहें तो सुबह दूध लाने के लिए साइकिल चलाकर दुकान तक जा सकते हैं।
  • हर रोज कुछ मिनट साइकिल चलाकर ही आप फिट और आकर्षक बॉडी पा सकते हैं।
  • इसके अलावा भी साइकिल चलाने के कई फायदे हैं।

मजे़ से खाएं हाई कैलोरी व्यंजन
ज्यादातर लोग समोसे, कचैड़ी यां फिर पूरी खाने के शौकीन होते हैं। मगर इससे बढ़ने वाला मोटापा, हमारी चिंता का विषय बन जाता है। ऐसे में साइकिल एक ऐसा रामबाण इलाज है, जो हमारे शरीर में जमा कैलोरीज़ को आसानी से बर्न कर सकता है। नियमित साइकिल चलाने से हमें मोटापा समेत कई रोगो से निजात मिल सकता है।

दिल को सेहतमंद और सुरक्षित रखने में मददगार
अगर आप हर रोज कुछ देर के लिए भी साइकिल चला रहे हैं तो दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा खुद ब खुद कम हो जाता है। साइकिल चलाने से दिल की धड़कन तेज होती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है।

मांसपेशियों की मजबूती के लिए
साइकिल चलाने से पैरों की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है और इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे हमारे शरीर के सभी अंग सक्रिय रूप से काम करने लगते हैं।

Share this story