मिशन साहसी बेटियों मैं आत्मरक्षा का आत्मबल बढ़ाने का सहयोगी सीडीओ

मिशन साहसी बेटियों मैं आत्मरक्षा का आत्मबल बढ़ाने का सहयोगी सीडीओ
  • सेंट जेवियर्स कॉलेज में मिशन साहसी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा का आत्मबल बढ़ाने की मिली जानकारी

बलरामपुर (अविनाश पाण्डेय) सोमवार को सेंट जेवियर इंटर कॉलेज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में मिशन साहसी कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में बेटियों को आत्मबल आत्मरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला मुख्य विकास अधिकारी ज्योत्स्ना व विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रिंसिपल डॉ नितिन कुमार शर्मा के दीप प्रज्वलन से किया गया कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर अतिथियों ने माल्यार्पण करके उनके आदर्शों को आत्मसात करने की शपथ ली है। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए विशेषज्ञों द्वारा मार्शल आर्ट थाई योगा आदि कलाओं के बारे में निपुण किया गया कार्यक्रम समापन पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आज केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं को आत्मरक्षा का आत्मबल बढ़ाने के लिए हर संभव कार्य कर रही है।

बेटियों महिलाओं का उत्पीड़न होने ना पाए वह उनकी सुरक्षा को देखते हुए वूमेन पावर महिला हेल्पलाइन 1090 सहित प्रत्येक जिले में महिला थानों की स्थापना कर रखा है। एबीवीपी ने सरकार के प्रयास के साथ साथ स्वयं बेटियों को आत्मरक्षा के लिए नई पहल की है।

जो सराहनीय है डॉक्टर नितिन शर्मा ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का इस दिशा में पहल करना निश्चय ही बेटियों के आत्मरक्षा व आत्मबल को बढ़ाना है। एबीवीपी के नगर अध्यक्ष डॉक्टर के के सिंह जिला संगठन मंत्री सुमित मिश्रा जिला संयोजक अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से कहा इस सरकार की पहल ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त नहीं है। जब तक सभी एकजुट होकर इस दिशा में कार्य करें इस दौरान नगर मंत्री रूप शंकर मिश्रा प्रियांशु मिश्रा पूर्व जिला संयोजक अजीत ओझा आदि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share this story