October 31 1984 Special: Indira Gandhi को किसने मारी थी गोली
Oct 31, 2018, 11:35 IST
Indira Gandhi को उनके ही सुरक्षा गार्ड ने ही 30 गोलियां मारकर छलनी कर दिया था।
डेस्क- इंदिरा गांधी का जन्म पं. जवाहर लाल नेहरु के घऱ में 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद के आनंद भवन में हुआ था। Indira Gandhi के माता का नाम कमला नेहरु तथा दादा का नाम पं. मोती लाल नेहरु था।
भारतीय इतिहात में आज के दिन 31 अक्टूबर 1984 यह वो तारीख है जब भारत की तत्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनकी सुरक्षा में तैनात गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
वास्तुशास्त्र के अनुसार तोता पालने से घर में आती है Negative Energy
बेअंत सिंह ने मारी थी गोली
- 31 अक्टूबर को इंदिरा गांधी का आइरिस डायरेक्टर पीटर के उस्तीनोव के साथ इंटरव्यू था।
- इंदिरा गांधी पर डॉक्यूमेंट्री बनाने की तैयारी चल रही थी। सुबह तकरीबन 9 बजे इंदिरा गांधी एक अकबर रोड़ की तरफ चल पड़ी।
- जब इंदिरा गांधी उस गेट से करीब 11 फुट दूर पहुंची थी, उस गेट पर सब इंस्पेक्टर बेअंत सिंह तैनात था। वहीं पास में संतरी बूथ में कॉन्स्टेबल सतवंत सिंह स्टेनगन के लिए खड़ा था।
- जैसे ही इंदिरा गांधी वहां पहुंची तो अचानक बेअंत ने अपनी 0.38 बोर की सरकारी रिवॉल्वर निकालकर इंदिरा गांधी पर एक के बाद गोलियां दाग दी।
अरंडी के ये फायदे जानकर आप भी हो जायेगें हैरान
- इस घटना के बाद इंदिरा गांधी को इलाज के लिए तुंरत अस्पताल एम्स भर्ती करा गया, 12 डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने में लग गई।
- यह गोलियां फेफड़ों व रीढ़ की हड्डी में धंस चुकी थी। बस उनका दिल सलामत था।
- बताया जाता है कि उन्हें 88 बोतल खून चढ़ाया गया, लेकिन फिर भी उनको बचाया नहीं जा सका था।
की कुछ रोचक बातें
- इंदिरा गांधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री रहीं बनीं और अब तक एकमात्र महिला पीएम रही हैं|
- 31 अक्टूबर, 2018 को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है|वे वर्ष 1984 में शहीद हुई थीं|
- इंदिरा गांधी को आजाद भारत की आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है|
- महात्मा गांधी के बाद इंदिरा गांधी देश की सबसे लोकप्रिय नेता मानी जाती हैं|
- एक अतिथि से हाथ मिलातीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी. उनके पिता जवाहर लाल नेहरू भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अहम चेहरा थे
- जवाहरलाल नेहरू का 1964 में निधन होने के बाद इंदिरा गांधी राज्यसभा सदस्य बनीं|
- इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है |
पुण्यतिथि पर विशेष( 31 अक्टूबर) पहली महिला प्रधानमंत्री औऱ आयरन लेडी- इंदिरा गांधी