इन रोगों में फायदेमंद होता है इलायची

इन रोगों में फायदेमंद होता है इलायची

इलायची, एनोरेक्सिया और अस्थमा जैसी सांस से संबंधि‍त अन्य प्रॉब्लम के लिए काफी फायदेमंद होता है।

डेस्क- हम लोग इलायची को केवल मुखवास या मसालों की तरह इस्तेमाल में लाते हैं, लेकिन इसके अलावा भी इलायची के कुछ फायदे हैं जो आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है |

सर्दियों की बीमारियों से बचने के जाने क्या है घरेलू उपाय

इलायची को मसालों में सर्वोपरि माना जाता है। लेकिन आखि‍र कौन से गुणों के कारण इसे मसालों की रानी कहा जाता है|

आइए जानते हैं इलायची  के गुण

  • इलायची में प्राकृतिक रूप से वाष्पशील तेल मौजूद होता है, जो रोगाणु विरोधी होता है और दर्द के निवारण में सहायक होता है।
  • इलायची, एनोरेक्सिया और अस्थमा जैसी सांस से संबंधि‍त अन्य प्रॉब्लम के लिए काफी फायदेमंद है।
  • इलायची, पाचन तंत्र को उत्तेजित करती है, जिससे अम्ल बढ़ने के कारण पेट फूलने जैसी समस्याओं में लाभ होता है।
  • इलायची पाचन तंत्र की समस्त गतिविधि‍यों को मजबूत करती है, जिससे भूख भी बढ़ती है।
  • सीने में जलन होने एवं गैस से संबंधित समस्याएं होने पर भी इलायची बेहद लाभदायक होती है।
  • इलायची में पाए जाने वाले अनुत्तेजक तत्व,बॉडी के विभिन्न अंगों एवं जोड़ों में अकड़न की प्रॉब्लम को भी दूर करते हैं।
  • सके अलावा प्रतिदिन इलायची का सेवन, कई तरह की बीमारियों से शरीर की रक्षा करने में सहायक होता है।
  • कुछ लोगों को हमेशा पेट से संबंधित प्रॉब्लम रहती है।
  • पेट ठीक न रहने के कारण बाल झड़ने लगते है।
  • इन दोनों समस्याओं से बचने के लिए सुबह खाली पेट 1 इलायची गुनगुने पानी के साथ खाएं।
  • कुछ लोगों को ढेर सारा काम करने के बाद भी रात को नींद नहीं आती।
  • सोने के लिए लोग दवाइयों को सहार लेते हैं जिसका शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है।
  • नेचुरल तरीके से नींद लेने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले इलायची को गर्म पानी के साथ खाएं।
  • इससे नींद आएगी और खर्राटे की समस्या भी दूर हो जाएगी।
  • गैस, एसिडिटी, कब्ज, पेट में ऐंठन की समस्या को इलायची से दूर किया जा सकता है।
  • इसके साथ ही हिचकी से भी राहत मिलती है।

गुलाब और पुदीना हर Beauty प्रॉब्लम को करता है दूर जाने क्या है इसके Beauty tips

Share this story