Dhanteras Special:100 साल बाद Dhanteras पर बन रहा है महा सयोंग इस विधि से करें धनतेरस की पूजा,खुल जाएगी आपकी किस्मत

Dhanteras Special:100 साल बाद Dhanteras पर बन रहा है महा सयोंग इस विधि से करें धनतेरस की पूजा,खुल जाएगी आपकी किस्मत

Dhanteras पर पांच देवताओं, गणेश जी, मां लक्ष्मी, ब्रह्मा,विष्णु और शंकर जी की पूजा होती है।

डेस्क- Dhanteras 5 नवंबर 2018 यानि कल है दिवाली से पहले धनतेरस पर पूजा का बहुत ज्यादा महत्व होता है और इस दिन धन और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती हैं साथ ही कुबेर की भी पूजा की जाती है।

कहा जाता है कि इसी दिन भगवान धनवन्‍तरी का जन्‍म हुआ था जो कि समुन्‍द्र मंथन के दौरान अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे और इसी कारण से भगवान धनवन्‍तरी को औषधी का जनक भी कहा जाता है|

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धन की देवी के उत्सव का प्रारंभ होने के कारण इस दिन को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। धनतेरस को धन त्रयोदशी व धन्वन्तरी त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस पर पांच देवताओं, गणेश जी, मां लक्ष्मी, ब्रह्मा,विष्णु और महेश की पूजा होती है।

सोने-चांदी के बर्तन खरीदना भी माना जाता है अतिशुभ

  • धनतेरस के दिन सोने-चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है इस दिन धातु खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है।
  • ऐसी मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से किस्मत खुल जाती है |

Dhanteras की पूजा विधि

  • सबसे पहले मिट्टी का हाथी और धन्वंतरि भगवानजी की फोटो स्थापित करें।
  • चांदी या तांबे की आचमनी से जल का आचमन करें।
  • भगवान गणेश का ध्यान और पूजन करें।
  • हाथ में अक्षत-पुष्प लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान करें।

Dhanteras में पूजा के समय इस मंत्र का करें जप

देवान कृशान सुरसंघनि पीडितांगान, दृष्ट्वा दयालुर मृतं विपरीतु कामः
पायोधि मंथन विधौ प्रकटौ भवधो, धन्वन्तरि: स भगवानवतात सदा नः
ॐ धन्वन्तरि देवाय नमः ध्यानार्थे अक्षत पुष्पाणि समर्पयामि

Dhanteras 2018 :धनतेरस पर करें ये उपाय हो जाएंगे मालामाल
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

  • सुबह 07:07 से 09:15 बजे तक
  • दोपहर 01:00 से 02:30 बजे तक
  • रात 05:35 से 07:30 बजे तक

राशि अनुसार करें खरीदारी

मेष राशि - चांदी के बर्तन एवं इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना लाभदायक रहेगा।

वृष राशि - चमकीले वस्त्र चांदी अथवा ताबें के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि - सोने के आभूषण, केसर, वाहन, खरीदना शुभ रहेगा।

कर्क राशि - चांदी के आभूषण, सिक्के एवं घरेलू इलैक्ट्रिक सामान खरीदना उत्तम रहेगा।

सिंह राशि - ताबें, कांसे के बर्तन,कपड़े एवं सोने की कोई चीज खरीदना शुभ रहेगा।

कन्या राशि - गणेश जी की मरगज की मूर्ति, चांदी का सामान अथवा रसोई का सामान खरीदना शुभ रहेगा।

तुला राशि - सौन्दर्य का सामान, चांदी के बर्तन, सिक्के या सोने का सामान, अथवा सजावटी सामान खरीदना शुभ फलदायक रहेगा।

वृश्चिक राशि - इलैक्ट्राॅनिक उपकरण सोने के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।
धनु राशि - सुगंधित सामान, सोने के सिक्के, आभूषण अथवा सोने का सामान खरीदना शुभ रहेगा।

मकर राशि - वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन, आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि - प्रसाधन के सामान, दो पहिया वाहन, सौन्दर्य प्रसाधन का सामान खरीदना शुभ होगा।

मीन राशि - चांदी के सिक्के, सोना, चांदी के बर्तन एवं इलैक्ट्रानिक उपकरण खरीदना लाभदायक रहेगा।

Diwali Special: इस दिवाली माँ लक्ष्मी को करना चाहते हैं खुश तो आपनाये यह उपाय

Share this story