ठंडक में जरूर खाएं खजूर कई बीमारियां होंगी दूर

ठंडक में जरूर खाएं खजूर कई बीमारियां होंगी दूर

खजूर में कोलेस्ट्राेल नहीं होता है और एक खजूर से 23 कैलोरी मिलती है|


डेस्क -खजूर में पोषक तत्वों का इतना भंडार है कि इसको आप वंडर फ्रूट भी मान सकते हैं| आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स से भरपूर खजूर सेहत के साथ खूबसूरती भी बढ़ाता है|


ग्लूकोज और फ्रक्टोज का खजाना खजूर मधुमेह में सहायक होने के साथ ही इम्यून पावर को भी बूस्ट करता है. इसमें कोलेस्ट्राेल नहीं होता है और एक खजूर से 23 कैलोरी मिलती है. इसके साथ ही यह सेल डैमेज, कैंसर से बचाव और दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाव में भी बहुत कारगर है|

सर्दियों में Health के लिए फायदेमंद होता है Honey

आइए जानें खजूर के फायदे के बारे में
एनर्जी

  • खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन और मैग्नीशियम पाया जाता है|
  • सर्दियों में खजूर खाना बहुत फायदेमंद होता है|
  • यह बॉडी में गर्माहट पैदा करने के साथ साथ एनर्जी भी देता है|

डाइजेशन बेहतर करता है

  • खजूर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है|
  • इसके सेवन से डाइजेशन बेहतर होता है. साथ ही एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है|
  • रोजाना सुबह उठकर खाली पेट खजूर खाने से एसिडिटी से राहत मिलती है|
  • हड्डियों को मजबूत करता है|
  • हड्डियों को मजबूत बनाने में खजूर बेहद फायदेमंद साबित होता है|
  • खजूर में मैंगनीज, कॉपर और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है|

अस्थमा

  • अस्थमा एक बहुत ही घातक बीमारी है|
  • अस्थमा से पीड़ित मरीजों को सर्दियों के मौसम में सांस संबंधी कई समस्याएं होती हैं|
  • रोजना सुबह और शाम 2 से 3 खजूर खाने से अस्थमा के मरीजों को आराम मिलता है|
  • दिल के लिए फायदेमंद
  • खजूर के सेवन से दिल सेहतमंद रहता है|
  • यह दिल की धड़कन को कम होने और बढ़ने से रोकता है|
  • सर्दियों के मौसम में खजूर खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है|

जुखाम में फायदा पहुंचाए

  • अगर ठंड शुरू होते ही आपको सर्दी जुकाम की प्रॉब्लम सताने लगती है तो 2-3 खजूर, काली मिर्च और इलायची को पानी में उबाल लें|
  • इस पानी को सोने से पहले पीएं. इससे खांसी जुकाम में आराम मिलेगा|

Skin के अनचाहे बालों को हमेशा के लिए हटाने के जाने घरेलू उपाय


Share this story