गलत दिशा में रखा Money Plant का पौधा आपके लिए हो सकता है अशुभ

गलत दिशा में रखा Money Plant का पौधा आपके लिए हो सकता है अशुभ

घर में चोरी किया हुआ Money Plant लगाने से और भी ज्‍यादा फायदा होता है।

डेस्क-आपने घर में Money Plant को किस दिशा में लगाया है, ये बहुत मायने रखता है। अगर गलत दिशा में लग गया तो आपके लिए अशुभ हो सकता है |

आपने मनी प्‍लांट को किस दिशा में लगाया है, ये बहुत मायने रखता है। अगर गलत दिशा में लग गया तो पैसे आने की बजाय खर्च हो सकते हैं।

हमारे जीवन में हर एक पौधे की अपनी खास अहमियत है, अब जैसे कि मनी प्‍लांट को ही ले लीजिए। यह हर घर की शोभा तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही धन के आगमन का सूचक भी होते हैं।आपने घर में मनी प्‍लांट को किस दिशा में लगाया है, ये बहुत मायने रखता है। अगर गलत दिशा में लग गया तो पैसे आने की बजाय खर्च हो सकते हैं।

ठंडक में जरूर खाएं खजूर कई बीमारियां होंगी दूर

चलिए जानते है कि Money Plant को किस दिशा में लगाना फायदेमंद होता है

दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं मनी प्‍लांट

  • मनी प्‍लांट का पूरा लाभ उठाने के लिए इसका सही दिशा में रखा होना जरूरी है।
  • वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, इसके लिए दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे उचित होता है।
  • इसका कारण यह है कि इस दिशा के देवता गणेशजी हैं, जबकि प्रतिनि‍धि शुक्र हैं।
  • इसलिए मनीप्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे उचित माना गया है।
  • इस दिशा में यह पौधा लगाने से पॉजिटिव एनर्जी का भी लाभ मिलता है।

उत्‍तर-पूर्व दिशा में ना रखें Money Plant

  • मनी प्‍लांट के लिए उत्‍तर-पूर्व दिशा सबसे नकारात्मक मानी गई है, क्योंकि इस दिशा का प्रतिनिधि देवगुरु बृहस्पति माना गया है और उसमें व शुक्र में शत्रुवत संबंध होता है।
  • इसलिए शुक्र से संबंधित इस पौधेे को उत्‍तर-पूर्व दिशा में रखने से नुकसान होता है।
  • हालांकि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाया जा सकता है।
  • पूर्व और पश्चिम दिशा में भी मनीप्लांट का पौधा लगाना अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि ऐसा होने से पति-पत्नी के आपस में रिश्ते मधुर नहीं रहते है एंव परिवार में तनाव भरा माहौल रहता है।

घर में चोरी किया हुआ मनी प्‍लांट लगाना माना जाता है शुभ

  • कहा जाता है कि घर में चोरी किया हुआ मनी प्‍लांट लगाने से और भी ज्‍यादा फायदा होता है।

घर में मनी प्‍लांट लगाते समय इन बातों का रखे ध्यान

  • मनी प्‍लांट के पौधे को बुधवार के दिन व रेवती नक्षत्र में लगाना चाहिए।
  • मनी प्लांट की बेले कभी भी जमीन पर लटकनी नहीं चाहिए। इन बेलों को किसी डोर के माध्यम उपर जाना चाहिए।
  • मनी प्‍लांट को घर से बाहर ना लगाएं। इसे हमेशा घर के अन्दर लगाना ही शुभ होता है।
  • मनीप्लांट को रोज पानी देना चाहिए, ताकि उसके पत्ते न मुरझायेंं। किसी भी पौधे के पत्तों का सफेद होना व मुरझाना अशुभ माना जाता है।

Chhath Puja 2018 :13 नवंबर को है Chhath Puja जानिए क्या है शुभ मुहूर्त


Share this story