गाजर के खाने से 10 बेहतरीन औषधीय गुण जानिए

गाजर के खाने से 10 बेहतरीन औषधीय गुण जानिए

गाजर के गूदे के बीच में सख्त लम्बी लकड़ी होती है

हेल्थ डेस्क-गाजर का रस शरीर की ताकत व आत्मबल को बढ़ाता है। गाजर ह्रदय की धमनियों को ठीक रखती है| वह बीमारियाँ जिनमें मीठा लेना मना होता है, जैसे मधुमेह आदि को छोड़कर प्राय: प्रत्येक रोग में गाजर का इस्तमाल किया जा सकता है।

फल-सब्जियों में मिलने वाले मिनरल, विटामिन्स तथा खनिज इनको कुदरती रूप में ही खाने से हमारे शरीर में आसानी से पहुँच पाते हैं। उबालकर, छीलकर या तेल में तलकर इनके काफी गुण नष्ट हो जाते है ,इसलिए कोशिश करें की फल-सब्जियों को कच्चा छिलके सहित ही खाएं |

शरीर के अंगों का निर्माण खाद्य पदार्थों से प्राप्त होने वाले खनिजो और लवणों से होता है। लगातार उम्र बढ़ने से शरीर कमजोर होता जाता है। इस कमजोरी की पूर्ति गाजर से हो जाती है जिसके कारण रोग अपने आप ही दूर हो जाते हैं। गाजर के रस या जूस से रक्त में बढ़ोतरी होती हैं गाजर का रस पीने से पाचन तन्त्र मजबूत होता है।

इसे भी पढ़े -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगलूरू जाकर अनंत कुमार को श्रद्धांजलि दी

इसे भी पढ़े -ICC Womens World Cup T20 2018 Australia ने Ireland को 9 विकेट से हराया

  • गाजर के गूदे के बीच में सख्त लम्बी लकड़ी होती है, इसमें बीटा-कैरोटिन नामक औषधीय तत्व पाया जाता है।
  • यह कैंसर नियंत्रण करने में उपयोगी है।कच्ची गाजर चबाकर खाने से सबसे ज्यादा लाभ होता है।
  • गाजर की पत्तियों में गाजर से 6 गुना अधिक आयरन होता है |

Share this story