10 दिनों में लोगों को बताया जाएगा कानून और उनके अधिकार

10 दिनों में लोगों को बताया जाएगा कानून और उनके अधिकार

घर-घर जाकर लोगों को बताए जा रहे उनके अधिकार, रैली निकालकर किया जा रहा जागरुक

बाराबंकी- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को कानूनी जानकारी और उनके अधिकारों के बारे में बताया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले में भी छात्रों द्वारा रैली निकालकर अभियान चलाया गया।

जिला जज नीरजा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अभियान के तहत समाज के कमजोर तबके को विधिक सहायता, लीगल सर्विसेज और उनके अधिकारों को लेकर जागरुक किया जा रहा है।


इस मौके पर विधिक सचिव रचना ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लीगल सर्विसेज पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जहां हमारा 10 दिवसीय कैंपेन चल रहा है। इस कैंपेन के तहत गांव-गांव तक विधिक जागरुकता और विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी के लिए कई कार्यकर्म किए जा रहे हैं। आज की रैली भी उसी का एक हिस्सा है। गांव में घर-घर जाकर समाज के वंचित वर्गों से संपर्क साधकर उन्हें मुफ्त विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही उनकी समस्याओं का निदान भी किया जा रहा है। जिसके लिए 23 टीमें बनाई गई हैं। जो हर ब्लॉक के सभी गांव को कवर कर रही हैं। इसी क्रम में आज यहां पर भी रैली निकाली गई है।

रिपोर्टर, सैफ मुख्तार

Share this story