वकील पुलिस विवाद में वकीलों ने दिखाई गांधीगिरी

वकील पुलिस विवाद में वकीलों ने दिखाई गांधीगिरी

अधिवक्त पुलिस विवाद

सीतापुर - Bjp की कमल संदेस यात्रा से इतर सरकार के ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से सीतापुर के वकीलों ने आज अधिवक्ता संदेस यात्रा निकाली। कचहरी से भा ज पा कार्यालय के नीचे लगी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र गुप्त की प्रतिमा तक जाकर वकीलों ने गांधीगिरी के अंदाज में प्रतिमा पर गुलाब के फूल चढ़ाकर अपनी मांगों को लेक नारेबाज़ी की।

भा ज पा का भी वार्ता व समर्थन का प्रस्ताव
भाजपा सांसद राजेश वर्मा, विधायक ज्ञान तिवारी, विधयक महेंद्र यादव, विधायक सुनील वर्मा, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला प्रभारी दिनेश तिवारी ने आज शाम वकीलों से मुलाकात में कहा कि प्रशासन की अवैधानिक रूप से की गई हर कार्यवाही पर उनसे स्पस्टीकरण माँगा जाएगा। यदि प्रशासन न माना तो सभी जनप्रतिनिध ये बात मुख्यमंत्री तक पहुँचाकर कार्यवाही कराएंगे।
रिपोर्ट सुमित बाजपेयी

Share this story