जाड़े में गर्म पानी से नहाने के जाने क्या है फायदें
Nov 18, 2018, 15:12 IST
अगर बच्चे छोटे हैं तो उन्हें नहाने की बजाय गुनगुने पानी को कपड़े में लगाकर बॉडी पोछ देना चाहिए।
डेस्क-अक्सर देखा जाता है की लोग सर्दी के मौसम में नहाने से बचना चाहते है| क्योंकि उनको लगता है की वह बीमार हो जायंगे |
सर्दी के मौसम शायद ही कोई होगा जो खुशी-खुशी नहाना चाहेगा। ठंड के दिनों में काफी संख्या में लोग नहाने से परहेज करते हैं। कुछ लोगों को सर्दी-जुकाम या बुखार होने का डर रहता है तो कुछ लोगों को ठंड ज्यादा लगती है।
Asthma के रोगियों को राहत दिलाएंगी ये घरेलू चीजें
गर्म पानी से नहाने के फायदें
सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से रोमछिद्र खुलते हैं और थकान व आलस दूर हो जाता है।
जानते हैं ठंड में नहाने के फायदों के बारे में
सही रहता है ब्लड फ्लो
- गर्म पानी से नहाने के बारे में कुछ लोगों का कहना है कि इससे स्किन में रुखापन आता है।
- अगर ऐसा है तो इससे बचने के लिए नहाने के पानी में तेल (सरसों) या ग्लीसरीन की कुछ बूंदें मिला सकते हैं।
- नहाने से पहले या बाद में बॉडी पर तेल या वैसलीन की मालिश भी की जा सकती है।
- इसके अलावा गर्म पानी से नहाने पर बॉडीकी अच्छी तरह सफाई होती है और चर्बी भी घटती है।
- पानी रक्तवाहिकाओं को खोलता है जिससे स्किन और मांसपेशियों में रक्तप्रवाह बढ़ जाता है व स्किन की चमक बढ़ती है।
- इतना ही नहीं नहाने से तनाव व सूजन आदि परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है।
- इसलिए नियमित नहाना चाहिए।
- अगर बच्चे छोटे हैं तो उन्हें नहाने की बजाय गुनगुने पानी को कपड़े में लगाकर बॉडी पोछ देना चाहिए।
शरीर का दर्द से मिलती है राहत
- सर्दी में गरम पानी से नहाने से कई फायदे होते हैं।
- अगर किसी को कफ या सर्दी-खांसी हो तो गर्म पानी से नहाने मांसपेशियों व जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
- अगर किसी कारण बॉडी में अधिक दर्द है तो गर्म पानी में हल्का नमक मिलाकर भी नहा सकते हैं।
- इससे शरीर में दर्द के साथ थकान भी दूर हो जाती है।
- स्किन बनती है मुलायम
- सर्दियों में नियमित नहाने के बाद सर्दी कम लगती है क्योंकि नहाने से खून का दौरा तेज होता है।
- बॉडी पर सरसों, नारियल या जैतून का तेल लगाकर गर्म पानी से नहाने पर स्किन स्वच्छ, मुलायम और चमकदार हो जाती है। साथ ही इससे बॉडी में फुर्ती भी बनी रहती है।