CPM रामचंद्रन पिल्लै ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर दिया बड़ा विवादित बयान

CPM रामचंद्रन पिल्लै ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर दिया बड़ा विवादित बयान

CPM रामाचंद्रन ने कहा कि RSS खालिस्तानियों की तरह सबरीमाला मंदिर पर कब्जा चाहता है |


डेस्क-रामाचंद्रन ने एक बयान में कहा, वे (आरएसएस कार्यकर्ता) तालीबानी और खालिस्तानी आतंकियों की तरह बर्ताव करते नजर आ रहे हैं। वे सबरीमाला मंदिर में समस्याएं पैदा करने की कोशिश क्यों कर कर रहे हैं|

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) पोलितब्यूरो के सदस्य एस. रामचंद्रन पिल्लै ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर बड़ा विवादित बयान दिया है। रामचंद्रन ने एक बयान में कहा, 'वे (आरएसएस कार्यकर्ता) तालिबान और खालिस्तानी आतंकवादियों की तरह बर्ताव करते नजर आ रहे हैं। वे सबरीमाला मंदिर में समस्याएं पैदा करने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? उन्हें हर चीज शांतिपूर्ण ढंग से होने देना चाहिए, लेकिन वे ऐसा नहीं होने दे रहे हैं।

इससे पहले मंगलवार को सबरीमाला मामले में आरएसएस के हस्तक्षेप को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वह आरएसएस को सबरीमाला में दूसरा अयोध्या नहीं बनाने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ परिवार सबरीमाला के बहाने प्रदेश को बदनाम कर रहा है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को उचित ठहराते हुए सीएम ने कहा कि रविवार रात समस्या पैदा करने का प्रयास करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सबरीमाला मंदिर में हर उम्र की महिलाएं भी भगवान अयप्‍पा के कर सकती है दर्शन

  • 800 साल पुरानी प्रथा पर देश की शीर्ष अदालत ने अपना सुप्रीम फैसला सुनाते हुए हर उम्र की महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में जाने की इजाजत दे दी है।
  • अब सबरीमाला मंदिर में हर उम्र की महिलाएं भी भगवान अयप्‍पा के दर्शन कर सकती हैं।
  • केरल के सबरीमाला मंदिर में 10 साल से 50 साल की उम्र की महिलाओं के प्रवेश वर्जित है।
  • मंदिर की इस प्रथा को शीर्ष अदालत की एक पीठ ने गैर कानूनी घोषित किया |

आइये जानते चावल से होने वाले फायदों के बारे मे

Share this story