Aluminum Foil में करते हैं खाना पैक तो आपकी Health के लिए हो सकता है हानिकारक
Nov 25, 2018, 12:58 IST
कभी भी बचे हुए खाने को Aluminum Foil में पैक ना करें।
डेस्क-अगर आप भी अपने बच्चे या पति का खाना बनाने के बाद उसे गरम रखने के लिए Aluminum Foil में रैप कर देती हैं तो ऐसा करने से पहले एक बार दोबारा सोच लें।
आपका ऐसा करना उनकी हेल्थ को बनाए रखने की जगह बिगाड़ सकता है। अगर यह कहें कि घर का बना खाना जिसे आप अपने FAMILY के लिए महफूज समझ रही हैं वो आपके अपनों की सेहत के लिए जहर तक बन सकता है। एल्युमिनियम फॉयल गरम खाने के संपर्क में आते ही प्रतिक्रिया करने लगता है जो आपके Health के लिए बेहद हानिकारक होता है।
आइए जानते हैं कि क्यों में पैक नहीं करना चाहिए खाना
अल्जाइमर का खतरा
- अधिक गर्म खाने को एल्युमिनियम फॉयल में ना लपेटें।
- इससे एल्युमिनियम फॉयल पिघल जाता है और इसके तत्व खाने में मिल जाते हैं।
- इनसे अल्जाइमर और डिमेंशिया होने की संभावना बढ़ जाती है।
ठंडी चीजें
- अगर किसी चीज को फ्रिज में रखना है तो एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके अलावा ठंडे सैंडविच को भी एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर रखा जा सकता है।
बचे हुआ खाना
- कभी भी बचे हुए खाने को एल्युमिनियम फॉयल में पैक ना करें।
- इसके अलावा माइक्रोवेव ओवन में भी खाना बनाते समय इसका इस्तेमाल करने से बचें।
एल्युमिनियम बर्तन
- घर पर कभी भी खाना बनाने के लिए एल्युमिनियम के बर्तन का इस्तेमाल ना करें।
- ये किडनी और हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है।