कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रह्मा मंदिर में और पुष्कर में ब्रह्मा सरोवर के तट पर प्रार्थना किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रह्मा मंदिर में और पुष्कर में ब्रह्मा सरोवर के तट पर प्रार्थना किया

राजस्थान-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए दो दिन के राजस्थान दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने सोमवार को अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर अकीदत के फूल और चादर पेश कर जियारत की।

इस अवसर पर गांधी के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहे। दरगाह शरीफ के खादिमों ने राहुल गांधी को परंपरागत तरीके से जियारत करवाई। ख्वाजा गरीब की दरगाह पर माथा टेकने के बाद राहुल गांधी पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर पहुंचे। वहां पर राहुल ने ब्रह्मा जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। गांधी राजस्थान के पश्चिमी हिस्से जैसलमेर के पोकरण सहित तीन स्थानों पर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

Share this story