शनि दोष निवारण के लिए करे ये उपाय

शनि दोष निवारण के लिए करे ये उपाय

डेस्क-प्रथम भाव में शनि हो तो कष्ट निवारण के उपाय

1 अपने ललाट पर प्रतिदिन दूध अथवा दही का तिलक लगाए।
2 शनिवार केदिन न तो तेल लगाए और न ही तेल खाए।
3 तांबे के बने हुए चार साँप शनिवार के दिन नदी में प्रवाहित करे।
4 भगवान शनिदेव या हनुमान जी के मंदिर में जाकर यह प्रथना करे की प्रभु हमसे जो पाप हुए हैं, उनके लिए हमे क्षमा करो, हमारा कल्याण करो।
5 जब भी आपको समय मिले शनि दोष निवारण मंत्र का जाप करे।

दूसरे भाव में शनि हो तो कष्ट निवारण के उपाय

1 शराब का त्याग करे और मांसाहार भी न करे।
2 साँपो को दूध पिलाए कभी भी साँपो को परेशान न करे , न ही मारे।
3 दो रंग वाली गाय / भैस कभी भी न पालें।
4 अपने ललाट पर दूध / दही का तिलक करे।
5 रोज शनिवार को कडवे तेल का दान करें।
6 शनिवार के दिन किसी तालाब, नदी में मछलियों को आटा डाले।
7 सोते समय दूध का सेवन न करें।
8 शनिवार के दिन सिर पर तेल न लगाएं।

Share this story