कच्चा केला खाने के जाने क्या होतें हैं फायदे

कच्चा केला खाने के जाने क्या होतें हैं फायदे

कच्चे केले में पोटैशियम और एंटी आक्सीडेंट बहुत पाया जाता है।

डेस्क-पका केला सभी खाते हैं लेकिन कच्चा केला भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें पोटैशियम बड़ी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को तो मजबूत बनाता है ही साथ ही बॉडी को दिनभर ऊर्जावान भी बनाए रखता है। इसमें मौजूद विटामिन B6, विटामिन C कोशिकाओं को पोषण देने का काम करता है।

जाने कैसे करें सर्दियों के मौसम में बच्चों की देखभाल

कच्चे केले के फायदे

  • कच्चे केले में पोटैशियम और एंटी आक्सीडेंट बहुत पाया जाता है।
  • कच्चे केले की सब्जी खाने से दिन भर चुस्ती बनी रहती है।
  • कच्चा केला खाने कब्ज भी दूर होता है।
  • कच्चा केला आंतो को साफ करता है। इससे जो मल जमा रहता है वह बाहर निकल जाता है। इससे शरीर में खाना लगता है।
  • कच्चा केला खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
  • इसमें प्रचूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
  • जिन्हें अधिक भूख लगने की समस्या हो उन्हें भी कच्चा केला खाना चाहिए।
  • यह पेट को भरा रखता है और देर तक भूख नहीं लगने देता।

सुबह खाली पेट लहसुन खाने के जाने क्या हैं फायदे

वजन को करता है कम

  • वजन घटाने की कोशि‍श करने वालों को हर रोज एक केला खाने की सलाह दी जाती है|
  • इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जो अनावश्यक फैट सेल्स और अशुद्धियों को साफ करने में मददगार होते हैं|

कब्ज की प्रॉब्लम

  • कच्चे केले में फाइबर और हेल्दी स्टार्च होते हैं|
  • जोकि आंतों में किसी भी तरह की अशुद्ध‍ि को जमने नहीं देते|
  • ऐसे में अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है तो कच्चा केला खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा|

भूख को करता है शांत

  • कच्चे केले में मौजूद फाइबर्स और दूसरे कई पोषक तत्व भूख को नियंत्रित करने का काम करते हैं|
  • कच्चा केला खाने से समय-समय पर भूख नहीं लगती है और हम जंक फूड और दूसरी अनहेल्दी चीजें खाने से बच जाते हैं|

शुगर को करता है कंट्रोल

  • अगर आपको मधुमेह की शिकायत है और ये अपने शुरुआती रूप में है तो अभी से कच्चा केला खाना शुरू कर दें|
  • ये डायबिटीज कंट्रोल करने की अचूक औषधि है|

पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मददगार

  • कच्चे केले के नियमित सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है|
  • कच्चा केला खाने से पाचक रसों का स्त्रावण बेहतर तरीके से होता है|
  • इसके अलावा कच्चा केला कई तरह के कैंसर से बचाव में भी सहायक है|
  • कच्चे केले में मौजूद कैल्शियम हड्ड‍ियों को मजबूत बनाने में सहायक है और साथ ही ये मूड स्व‍िंग की समस्या में भी फायदेमंद है|

Share this story