जानिए 9 दिसम्बर 2018 (रविवार) का आपकी राशि का राशिफल कैसा रहेगा

जानिए 9 दिसम्बर 2018 (रविवार) का आपकी राशि का राशिफल कैसा रहेगा

डेस्क-ज्योतिर्विद पण्डित दयानन्द शास्त्री से जानिए 9 दिसंबर 2018 (रविवार) के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा कुछ इंतजार।


मेष राशि का राशिफल


कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

वृषभ राशि का राशिफल


ई मेल या एसएमएस के जरिए जरूरी खबर मिलेगी I जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। कोई नई बिजनेस डील आज शाम को फाइनल न करें। किसी से वाद-विवाद अथवा कहा-सुनी होने का डर रहेगा इसलिए चुप्पी साधना बेहतर होगा।

मिथुन राशि का राशिफल

आर्थिक हानि संभव है। कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। घर में आराम की चीज खरीदने में खर्च हो सकता है। फाइनेंस की दिशा में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि के लिए आज का भविष्यफल


आज पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। नए मकान और गाड़ी का सुख मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा। जल्दबाजी में किए गए काम लाभकारी हो सकते हैं। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि के लिए आज का भविष्यफल


मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय अनुकूल है। नए कार्य करने का मन बनेगा। उत्साह बना रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। पार्टनरों व भाइयों का सहयोग मिलेगा। जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

कन्या राशि के लिए आज का भविष्यफल


भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। दूर के अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। नए काम करने का मन बनेगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम में मन लगेगा। जल्दबाजी न करें। जीवन सुखमय रहेगा।

तुला राशि के लिए आज का भविष्यफल


नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। रोजगार प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नए उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलता रहेगा।

वृश्चिक राशि आज का भविष्य

कोई पुराना रोग उभर सकता है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। कुसंगति से हानि होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। लोग आप से अधिक अपेक्षा करेंगे। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। आय में निश्चितता रहेगी।

धनु राशि के लिए आज का भविष्य

आज की यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लिया हुआ कर्ज समय पर चुका पाएंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। थकान महसूस होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें।

मकर राशि के लिए आज का भविष्य


आज मान-सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। योजना फलीभूत होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। जीवन सुखमय रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन व सुधार संभव है। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

कुंभ राशि के लिए आज का भविष्य

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। उचित निर्णय ले पाएंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। मार्गदर्शन व सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जवाबदारी बढ़ सकती है। लाभ में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी। समय अनुकूल है।

मीन राशि के लिए आज का भविष्य


आज जोखिम व जमानत के कार्य टालें। काम में लापरवाही बड़ा नुकसान दे सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यवसाय से संतोष नहीं होगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। थकान रहेगी।

Share this story