Happy Birthday: देश के 13वें राष्ट्रपति थे प्रणब मुखर्जी

Happy Birthday: देश के 13वें राष्ट्रपति थे प्रणब मुखर्जी

डेस्क-पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का आज जन्मदिन है। मुखर्जी का जन्म मिरती पश्चिम बंगाल में 11 दिसम्बर 1935 में हुआ था।

अपने छह दशके लंबे राजनैतिक करियर की शुरुआत वर्ष 1969 से शुरू की थी। इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नजर उन पर पड़ी और उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांगेस में शामिल कर लिया।

कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने विभिन्न सरकारों में कई पद संभाले। राष्ट्रपति बनने से पहले वह 2009 से लेकर 2012 तक देश के वित्तमंत्री रहे। उन्हें कांग्रेस का संकटमोचक भी माना जाता था। 1969 में इंदिरा गांधी ने उन्हें कांग्रेस की टिकट पर राज्यसभा का सांसद बनाया। बहुत कम समय में उनका कद बहुत बढ़ गया और इंदिरा के सबसे विश्वास पात्रों में से एक थे। 1973 में इंदिरा ने उन्हें अपने कैबिनेट में शामिल कर लिया था।

1991 के आम चुनावों में राजीव गांधी की हत्या के बाद पी वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार के बाद मुखर्जी का राजनैतिक करियर फिर चमत उठा। 1991 में राव ने उन्हें योजना आयोग का प्रमुख नियुक्त कर दिया और 1995 में उन्हें विदेश मंत्री नियुक्त कर दिया गया।

प्रणब मुखर्जी ने 1998 में निभाई थी अहम भूमिका

1998 में सोनिया गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनवाने में प्रणब मुखर्जी ने अहम भूमिका निभाई थी। 2004 के आम चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्र में जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार बनी, तब पहली बार प्रणब मुखर्जी लोकसभा के लिए चुने गए। 2004 से लेकर 2012 में सरकार से इस्तीफा देने से पहले तक, प्रणब मनमोहन सिंह सरकार में नंबर दो की हैसियत रखते थे। इस दौरान उन्हें रक्षा मंत्री (2004-06), विदेश मंत्री (2006-09) और 2009 से 2012 तक वित्त मंत्रालय जैसे अहम पदों पर रहे। यही नहीं, इस दौरान लोक सभा में सदन के नेता भी रहे। वर्ष 2012 में कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जिसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीए संगमा को 70 प्रतिशत मतों से हरा दिया।

प्रणब मुखर्जी का जन्म

मुखर्जी का जन्म 11 दिसंबर 1935 में बंगाल प्रांत (वर्तमान पश्चिम बंगाल) के बीरभ्भ्भुम जिले के मिराती में एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। वह 1952 से लेकर 1964 तक पश्चिम बंगाल के ऊपरी सदन के सदस्य रहे।
प्रणब मुखर्जी ने अपने कॉलेज की पढ़ाई सुरी स्थित सुरी विद्यासागर कॉलेज से पूरी की। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से एम ए और विधि की डिग्रियां भी हासिल की। कलकत्ता में उन्होंने पोस्ट और टेलीग्राह कार्यालय यूडभ्सी की नौकरी भी की। 1963 में वह विद्यासागर कॉलेज राजनीति शास्त्र भी पढ़ाया। राजनीति में आने से पहले देशेर डाक नामक अखबार में पत्रकार का काम करते थे। मुखर्जी को 27 जनवरी 1978 को कांग्रेस वर्किंग समिति का सदस्य नियुक्त किया गया था।

देश के 13वें राष्ट्रपति थे प्रणब मुखर्जी

उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के केंद्रीय संसदीय समिति बोर्ड में भी शामिल किया गया था। उन्हें कुछ समय के लिए पार्टी का कोषाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था।1984, 1991, 1996 और 1998 में हुए आम चुनावों में उन्हें कांग्रेस चुनाच प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया था। 1998 में उन्हें कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया था। 1997 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद चुना गया था। वह देश के 13वें राष्ट्रपति थे |

होंठों को Beautiful और Healthy बनाने के लिए अपनाये ये टिप्स

Rajasthan Election Result 2018 राजस्थान में कांग्रेस आगे


Share this story