विधायक प्रतिनिधि पंकज शर्मा ने भाजपा की हार को लेकर फेसबुक पर खोला मोर्चा

विधायक प्रतिनिधि पंकज शर्मा ने भाजपा की हार को लेकर फेसबुक पर खोला मोर्चा


पीलीभीत। पांच राज्यों मे चुनावी नतीजे आने के बाद सियासत अब गर्म होने लगी है। पीलीभीत मे भी भाजपा विधायक संजय गंगवार के प्रतिनिधि पंकज शर्मा ने भाजपा की हार को लेकर फेसबुक पर अपना दर्द साझा किया उनका कहना है कि भाजपा का घमंड टूटना ज़रूरी था।

चुनाव में जो लोग भाजपा प्रत्याशियों के साथ ज़ोर-शोर से लगे थे, उन्हें भाजपा के संगठन ने दरकिनार कर उन नेताओं को जगह दे दी है, जो सिर्फ फेसबुक पर अपनी राजनीति चमकाते है। सिर्फ फेसबुक पर ही ये लोग भाजपा के साथ है पर चुनाव में अन्य पार्टियों के साथ खड़े थे। भाजपा नेता पंकज शर्मा का कहना है कि भाजपा को समर्पित कार्यकर्ताओ की जरूरत है ना की स्वयंभू और फ़ेसबुकिया नेताओं की। कार्यकर्ता भाजपा के साथ हर सुख दुख के समय खड़ा रहता है। चुनाव में जिन लोगों ने भाजपा का दामन थाम, भाजपा को जिताने का काम किया था आज वह लोग जिम्मेदारियों से दूर है जो कि सही नहीं है।


कैसे बने विधायक प्रतिनिधि


पीलीभीत से सदर विधायक संजय सिंह गंगवार को भाजपा से टिकट मिलने के बाद सभी समर्थकों में खुशी की लहर थी। अपने व्यवहार के लिए सहज और सरल माने जाने वाले शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के साथ हजारों कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े थे। पंकज शर्मा जो कि वर्तमान में विधायक प्रतिनिधि है और विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना के जिला अध्यक्ष हुआ करते थे। विधानसभा चुनाव में शिवसेना छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले पंकज शर्मा ने संजय सिंह गंगवार को जिताने के लिए अपने संगठन की कुर्बानी दे दी थी। पंकज शर्मा का कहना है कि विधायक ने उनको समझते हुए एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में अपना प्रतिनिधि बनाया क्योंकि वह अपने सभी कार्यकर्ताओं को दिलोंजान से चाहते हैं और विधायक जानते हैं कौन चुनाव में उनके साथ था और कौन नहीं। विधायक की तरह संगठन को भी अनेक कार्यकर्ता जो आज भाजपा से खिन्न बैठे हैं उन्हें जिम्मेदारी देते हुए आगे की ओर बढ़ाने का काम करना चाहिए था। वैसे पंकज शर्मा का यह पोस्ट आज पूरे दिन चर्चाओं में रहा जिसपर तमाम कमेन्ट्स आ रहें है।

Share this story