जाने आज बुधवार 12 दिसम्बर 2018 का राशिफल वाणी पर रखें कन्ट्रोल, सोच समझकर करें बात

जाने आज बुधवार 12 दिसम्बर 2018 का राशिफल वाणी पर रखें कन्ट्रोल, सोच समझकर करें बात

आज (बुधवार--12 दिसम्बर 2018) का राशिफल(भविष्यफल)


मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप के विचार कुछ नया करने के रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी नए प्रयोग अमल में लाएंगे इनसे लाभ भी तुरंत हो जाएगा जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से सरकारी उलझने कम होंगी। पुराने मुकदमे में विजय मिलने की भी सम्भावना है। धन लाभ खर्च की अपेक्षा अधिक रहने पर थोड़ी बहुत बचत भी कर सकेंगे। भावुकता एवं विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा। आज जल्दी से किसी की बातों पर विश्वास ना करें धोखा हो सकता है। परिवार में इच्छा पूर्ति ना होने पर नारजगी देखनी पड़ेगी।

वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपका समय अनावश्यक कार्यो के पीछे नष्ट होगा। घरेलू समस्याए ज्यादा रहने के कारण व्यावसायिक क्षेत्र पर मन लगाकर कार्य नही कर सकेंगे। महिलाये आध्यात्म में रुचि होने पर भी मन को एकाग्र नही रख पाएगी। आप आज किसी कार्य मे असफल होने पर चिड़चिड़े स्वाभव से ग्रस्त रहेंगे। सन्तान एवं बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत होंगे। नए कार्य का आरंभ ना करें हानि होगी। चोटादि का भय है यात्रा अथवा वाहन चलाने में सावधानी बरतें। धन संबंधित व्यवहार भी अतिआवश्यक होने पर ही करें स्पष्टता ना रहने के कारण बाद में परेशानी हो सकती है। संध्या बाद राहत मिलने लगेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन के आरंभ में आप शारीरिक रूप से कार्यो को करने में असमर्थ रहेंगे शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य को करने का मन नही करेगा। मध्यान तक स्थित सामान्य बनने लगेगी लेकिन मन मे चंचलता अधिक रहने के कारण किसी भी कार्य मे तुरंत निर्णय नही ले सकेंगे। ढुल मुल नीति से कार्य करने पर लाभ के अवसर हाथ से निकलने की संभावना अधिक रहेगी। संध्या का समय अवश्य धन लाभ कराएगा लेकिन आशानुकूल नही। परिवार में आज सोच समझ कर ही बोलें जुबान पर लगाम ना रहने से कलह हो सकती है।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए कई संभावनाएं जगाएगा। दिन के आरंभ में वाणी को संयमित रखें अन्यथा सम्मान में कमी आने की सम्भावना है। धन लाभ की आशा प्रातः काल से ही लगी रहेगी इसके पूर्ण होने में मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा। आर्थिक एवं पारिवारिक दृष्टिकोण से आज दिन शुभ रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने पर आनंदित रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आज आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे आर्थिक मामलों को भी स्वय के बल पर निपटा लेंगे। यात्रा पर्यटन की इच्छा मन मे रहेगी लेकिन आज इसके पूर्ण होने की संभावना कम ही है। परिजनों के साथ हास्य परिहास के अवसर मिलने से वातावरण आंनदित रहेगा।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आपके लिए लाभ के अवसर उपलब्ध कराएगा। परन्तु आज मन कार्यो से हटकर अन्यत्र भटकने के कारण होने वाले लाभ में कमी आएगी। व्यवसायी वर्ग जल्दबाजी में निर्णय लेंगे नए अनुबंद पाने के लिए जोड़ तोड़ की नीति अपनाएंगे। व्यवसाय में वृद्धि तो होगी लेकिन धन लाभ उसकी अपेक्षा कम ही रहेगा। पारिवारिक दायित्व बढ़ने के कारण आय का अधिकांश हिस्सा तुरंत खर्च हो जाएगा। कार्य क्षेत्र पर आज महिलाओ का दबदबा अधिक रहेगा फिर भी अंतिम निर्णय पुरुषों के ऊपर निर्भर रहेगा। परिवार में किसी गलतफहमी के कारण तकरार होने की संभावना है।

कन्या(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के आरंभ में आपको मिश्रित फल मिलेंगे मन मे किसी कार्य को लेकर दुविधा रहेगी परन्तु इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आने लगेगा। प्रातः काल मे जिस भी कार्य मे जुटेंगे मध्यान पश्चात तक उसे पूर्ण कर लेंगे धन लाभ भी आज संध्या के बाद अकस्मात होगा। आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर तो नही फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए पर्याप्त रहेगी। सहकर्मी आज आपसे प्रसन्न रहेंगें। घर का वातावरण भी छोटी मोटी बीमारियों को छोड़ शांत रहेगा। संतानो की प्रगति से घर मे खुशहाली आएगी। मित्र रिश्तेदारों से आनंददायक भेंट होगी।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिये मानसिक परेशानी वाला रहेगा। आज बोलने चालने में संयम ना रहने पर किसी से झगड़ा होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज व्यवहार में अधिक नरमी बरते सहकर्मियों से छोटी छोटी बातो को लेकर मतभेद खड़े होंगे। व्यवसायी लोग पूरी तैयारी से अधूरे कार्य पूर्ण करने में जुटेंगे फिर भी आज आर्थिक लाभ ना के बराबर ही रहेगा। पारिवारिक जीवन मे भी वैर विरोध लगा रहेगा। आपसी संबंधों को आज धन से ना तोलें। मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रह सकता है। पूजा पाठ में रुचि रहेगी।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपको आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी। घर के सदस्यों के साथ ही बाहर के लोग भी आपका यथा सामर्थ्य सहयोग करेंगे। लेकिन संतानो के किसी कृत्य के कारण अपमानित भी होने की संभावना है। आपसी संबंधों में लापरवाही ना बरते साथ ही भड़काने वाले शब्दों के प्रयोग से बचें अन्यथा लंबे समय के लिए कड़वाहट आ सकती है। दिन लाभ देने वाला है इसका सदुपयोग बुद्धि विवेक से करें। कार्य व्यवसाय से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे इसके लिए दृढ़ निश्चय एवं धैर्य धारण करना होगा। घर मे महिलाओ की आज ज्यादा सुनवाई होगी। घरेलू शांति बनी रहेगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपमें संतोष की भावना अधिक रहेगी दिन के आरंभ में कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे लेकिन इसके बाद कार्यो को जल्दबाजी में करने से कुछ ना कुछ गड़बड़ होने की आशंका है। व्यवसाय से आज कुछ ज्यादा उम्मीद ना रखें लेकिन परिश्रम जरूर करते रहे आज मेहनत करने पर निकट भविष्य में इसके लाभदायक परिणाम मिलेंगे। नए कार्य का आरंभ आज ना करें। मध्यान बाद का समय आर्थिक लाभ वाला तो रहेगा परन्तु आपकी निष्क्रियता के कारण उचित लाभ से वंचित रह जाएंगे। परिजनों का सुख सहयोग उत्तम रहेगा। सुख सुविधा मिलेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप छोटे मोटे कामो की अनदेखी करेंगे बाद में ये ही चिंता का विषय बनेंगे। दिनचार्य प्रातः काल से ही अव्यवस्थित बनेगी। लापरवाही के कारण सहकर्मी अथवा भागीदारों से बहस हो सकती है। अधिकारी वर्ग भी आपसे खफा रहेंगे अपनी इच्छा पूर्ति करना नामुमकिन ही रहेगा। व्यवसायी वर्ग को भी ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा इसके अनुपात में लाभ न्यून ही होगा। संध्या बाद से स्थिति बदलने लगेगी कम लाभ वाली जगह से भी मोटा लाभ बना सकेंगे। व्यवसाय में सरकारी अवरोध कम होंगे। परिजनों का सुख दिन में कम लेकिन संध्या बाद अधिक रहेगा। महिलाये पुरुषों की अनदेखी करेंगी।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपको आज का दिन धैर्य से बिताने की सलाह है। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय अवश्य हानि का कारण बनेगा। व्यवसाय में भी किसी से हानिकर समाचार मिलने से मन अशांत रहेगा। कार्य क्षेत्र की निराशा का क्रोध अकारण ही घर मे उतारने से माहौल खराब होगा। परिजन आपसे ना चाहकर भी दूरी बनाए रहेंगे। नौकरी पेशाओ से बचते बचते कुछ ना कुछ गड़बड़ी अवश्य होगी जिसका फल किसी ओर के सर मढ़ने का प्रयास करेंगे लेकिन इसमें असफल रहेंगे। आर्थक मामले ज्यादा उलझने पर धन की आमद रुकेगी। दैनिक खर्च भी मुश्किल से ही चलेंगे। महिलाये स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके समस्त जरूरी कार्य आलस्य त्याग यथा शीघ्र करें। अन्यथा विपरीत होने पर विघ्न-बाधाएं आने लगेगी। दिन का आरंभ सुख-शान्ति से होगा घर के सदस्य से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। तन एवं मन मे नई स्फूर्ति का संचार रहेगा। मध्यान तक प्रत्येक कार्यो को गंभीरता से करेंगे इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा। महिला वर्ग आज कार्य कुशलता के लिए प्रशंशा की पात्र बनेंगी। लेकिन अतिआत्मविश्वास में आकर कोई नुकसान भी हो सकता है इसका ध्यान रखें। घरेलू आवश्यकताओं अथवा परिजनों की जिद पूर्ण करने में समर्थ तो रहेंगे लेकिन असुविधा भी होगी।

Share this story