शिवराज सिंह चौहान ने कहा क्या कांग्रेस को अब किसानो का कर्ज माफी का वादा पूरा करेगा

शिवराज सिंह चौहान ने कहा क्या कांग्रेस को अब किसानो का कर्ज माफी का वादा पूरा करेगा

डेस्क-मध्यप्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को अब किसान कर्ज माफी का वादा पूरा करना होगा।

विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद शिवराज ने बुधवार को इस्तीफा देने के बाद कहा, ‘राहुल गांधी ने किसानों से 10 दिन के भीतर कर्ज माफ करने या मुख्यमंत्री बदलने का वादा किया था।

उन्होंने कहा कि अब हमारी भूमिका विपक्ष की है, जिसे हम सशक्त और रचनात्मक रूप से निभाएंगे | मध्यप्रदेश के चौकीदार की तरह निगरानी रखेंगे। हम कांग्रेस को वादों से भागने नहीं देंगे।’ उन्होंने दावा किया कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी और हम इसकी तैयारियों में जुटेंगे। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी सभाओं के दौरान अपनी पार्टी के सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था।

Share this story