यूपी सरकार का आदेश हुआ बेअसर, धड़ल्ले से हो रहा प्लास्टिक का इस्तेमाल

यूपी सरकार का आदेश हुआ बेअसर, धड़ल्ले से हो रहा प्लास्टिक का इस्तेमाल

ईओ ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्लास्टिक और पॉलीथीन की बरामद

बाराबंकी- प्लास्टिक और थर्माकोल के सामानों पर पूरी तरह से प्रतिबंध के आदेशों का जिले के कुछ लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा। कई जगहों पर अभी भी लोग धड़ल्ले से पॉलीथीन, प्लास्टिक के गिलास और थर्माकोल से बनी चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसको देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर्यावरण को होने वाले खतरे को देखते हुए प्रदेश में प्लास्टिक बैन का आदेश कई दिनो पहले जारी कर चुकी है। लेकिन फिर भी जिले में कई जगहों पर अब भी प्लास्टिक का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। इसी क्रम में बाराबंकी में पटेल तिराहे के पास एक मॉडल शॉप पर कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी ने काफी मात्रा में प्लास्टिक के गिलास और पॉलीथीन जब्त की। दरअशल बीते कई दिनों से लगातार यहां पर प्लास्टिक के इस्तेमाल की शिकायतें आ रही थीं।

शासन ने प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है। लेकिन यहां धड़ल्ले से प्लाटिक के गिलास, पाउच इस्तेमाल हो रहे हैं। यहां लोग सड़कों पर भी प्लास्टिक का कूड़ा डालते हैं। संगीता कुमारी ने बताया कि पहले भी हम लोगों ने इन्हें चेतावनी देकर प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से मना किया था। लेकिन इन लोगों पर उसका कोई असर नहीं हुआ। जिसके चलते हमनें आज यहां छापेमारी की कार्रवाई की गई और शासनादेश के मुताबिक इन लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा। संगीता कुमारी ने बताया कि जिले में जो लोग मना करने के बाद भी प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं, टीम बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर , सैफ मुख्तार

Share this story