भाजपा के बैनर से गायब हुई कैबिनेट मंत्री मेनका गांधी

भाजपा के बैनर से गायब हुई कैबिनेट मंत्री मेनका गांधी

इनके अलावा पार्टी के विधायक, जिला कार्यकारिणी तो रही लेकिन केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी कहीं दिखाई नहीं दी और ना ही उनका कहीं नाम आया।

पीलीभीत। कमल कलश पद यात्रा का समापन सकुशल हुआ, इस दौरान हज़ारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। आपको बता दे कि यह यात्रा 1 से 15 दिसंबर तक चली थी। जिसमें सभी नेताओं को टोलियाँ बनाकर घर-घर जाकर हर एक मतदाता तक भाजपा द्वारा चलाई जा रही नितियों व संदेश पहुँचाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज व कानपुर क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह व विश्ष्टि अतिथि लोकसभा प्रभारी पूरनलाल लोधी थे। इनके अलावा पार्टी के विधायक, जिला कार्यकारिणी तो रही लेकिन केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी कहीं दिखाई नहीं दी और ना ही उनका कहीं नाम आया।

कार्यक्रम की शुरूवात करते हुए सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने अपने संबोधन में सबसे पहले मंचासीन अतिथियों को धन्यवाद दिया। उसके बाद उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लेते हुए कहा कि आज के इस कार्यक्रम को असफल बनाने के लिए बहुत लोगों ने ज़ोर लगाया लेकिन वो सभी विफल रहें। राहुल गांधी पर विधायक ने कटाक्श करते हुए कहा कि उनकी सरकार मेंएक शौचालय नहीं दे पाते और कहते थे कि हम 100 रूपये भेजते है, लेकिन गांव में 25 रूपये ही आ पाते है और 75 रूपये पप्पू के भैईया लोग खा जाते है। बोले कि ना जाने कितने पप्पू आए और चले गए लेकिन पप्पू पास नहीं हुआ। हमारा नारा है सबका साथ सबका विकास। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खुलाए बैंक खातों पर सफाई देते हुए कहा कि पप्पू जब 100 भेजते थे तो 25 आते थे। लेकिन अब अगर हम 2 भेजते है तो सीधे गरीब के खाते में 2 ही आते है।


इसके बाद लोकसभा प्रभारी पूरनलाल लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारी पार्टी का उददेश्य है कि हम जन-जन तक पहुँचे, देश के हर एक मतदाता तक पहुँचे और उन्हें सरकार की नितियों और उपलब्धियों के बारे में बताये। हमने चौपाल लगाई और जन समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विधानसभा चुनाव में जो हमारी हार हुई है हम उससे घबराए नहीं है। हम किसान है कभी-कभी किसान की फसल खराब हो जाती है तो दूसरी फसल लगाते वक्त और मेहनत की जाती है, हम भी अब और लगन मेहनत से क्षेत्र में लगे है।


मुख्य अतिथि संगठन मंत्री भवानी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जैसा कि इस पद यात्रा के माध्यम से हमारे नेता व कार्यकर्ता जन जन तक पहुँचे तो पहली बार लगा होगा कि किसी सरकार ने काम किया है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्रज क्षेत्र पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट के उपाध्यक्ष विजय सिंह गंगवार, दिनेश पटेल, मनोज शर्मा, संजीव मोहन अग्रवाल, विकास श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, श्याम सिंह आदि सैकड़ों नेता व हज़ारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this story