हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डाक्टर सतीश कुमार ने बताया कि सुबह तड़के एक स्कार्पियों गाडी अनयंत्रित हो गयी |


बाराबंकी -सोमवार की तड़के सुबह लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर उस समय कोहराम मच गया, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज की रेलिंग से जा टकराई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है।

यह हादसा रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में दरियाबाद मोड़ पर हुआ। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए, जबकि चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को बाराबंकी जिला अस्पताल से इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा रेफर किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस


दरअसल आजमगढ़ जिले के निवासी मूलचंद यादव की हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया था। जिसके बाद परिजन उन्हें एंबुलेंस से लेकर लखनऊ के लिए निकले। मूलचंद्र और उनका लड़का आशीष यादव एंबुलेंस में था, जबकि एक स्कॉर्पियो पर मूलचंद का दूसरा लड़का कमला यादव, परिवार के ही केदार यादव, फिरतु यादव, अमरजीत सवार थे और स्कॉर्पियो चंद्र शेखर नामक शख्स चला रहा था। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज की रेलिंग से जा टकराई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। वहीं गंभीर रूप से घायल चंद्र अमरजीत को इलाज के लिए ट्रामा रेफर किया गया है।

मृतकों के परिजन के रूप में पोस्टमार्टम आये चन्द्रशेखर ने बताया कि मूलचन्द्र यादव की तबियत काफी दिनों से खराब थी उनको साँस ,बलगम आदि की दिक्कत थी जिसको लेकर घर वाले काफी परेशान थे और आजमगढ़ के ही एक अस्पताल में उनका इलाज करवा रहे थे , आज जब उनकी हालत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें डाक्टरों ने राजधानी लखनऊ के लिए रेफर कर दिया | एक एम्बुलेंस में मूलचन्द्र यादव को कुछ परिजनों के साथ सवार किया गया और शेष लोग स्कार्पियों में सवार होकर राजधानी के लिए निकले | बाराबंकी के रामसनेही घर पहुँचने पर उनकी गाडी अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर पर चढ़ गयी | तभी सामने से आती एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी | जिससे स्कार्पियों सवार 4 लोगों की मौके पर मौत हो गयी | एक घायल जो गाडी में सबसे पीछे सवार था उसको लखनऊ इलाज के लिए भेजा है |

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डाक्टर सतीश कुमार ने बताया कि सुबह तड़के एक स्कार्पियों गाडी अनयंत्रित हो गयी | शायद इसका कारण गाडी चालक को नींद आ जाना भी हो सकता है | इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौर हो गयी है | एक व्यक्ति घायल हो गया है | पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |


रिपोर्टर, सैफ मुख्तार

Share this story