जानिए सुपारी का क्या है धार्मिक महत्व

जानिए सुपारी का क्या है धार्मिक महत्व

सुपारी में समस्त देवताओं का वास होता है|

डेस्क- हिंदू शास्त्रों में पूजा-पाठ के लिए कुछ विशेष वस्तुएं निर्धारित की गई हैं। इन्हीं में से एक है सुपारी। हिंदू धार्मिक अनुष्ठानों में सुपारी का इतना महत्व है कि इसके बिना पूजा प्रारंभ ही नहीं होती।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि खाने वाली सुपारी और पूजा की सुपारी दोनों अलग वस्तुएं हैं। खाने वाली सुपारी बड़ी और गोल होती है, वहीं पूजा की सुपारी आकार में छोटी और शीर्ष पर शिखर जैसा आकार लिए होती है।

इसके साथ ही पूजा की सुपारी का तल एकदम सपाट होता है, जिससे यह स्थापना कार्य को सरल बनाती है। भारतीय पूजा विधान में देवताओं का आवाहन हो या यज्ञ का प्रारंभ, हर कार्य पान के ऊपर सुपारी और बताशा रखकर स्थापना के साथ शुरू किया |

क्या वास्तुदोष की वजह से हुई बीजेपी की छत्तीसगढ़ में हार

सुपारी में समस्त देवताओं का होता है वास

हिंदू शास्त्रों में सुपारी को जीवंत देव का स्थान प्राप्त है। माना जाता है कि इसमें समस्त देवताओं का वास होता है। यही वजह है कि यदि हम किसी देवता का आवाहन कर रहे हों और हमारे पास उनकी प्रतिमा ना हो, तो उनके स्थान पर सुपारी रखी जाती है और पंडित मंत्रों द्वारा उसमें देवताओं का आवाहन कर पूजा संपन्न करवाते हैं। सुपारी को ब्रह्मा, यमदेव, वरूण देव और इंद्रदेव का प्रतीक माना जाता है।

ग्रहशांति से संबंधित पूजा में सुपारी

यदि ग्रहशांति से संबंधित पूजा आयोजित की जा रही हो, तो सुपारी को मंगल, केतु, सूर्य, गुरू आदि ग्रहों का प्रतिनिधि माना जाता है। सुपारी को पूजा में अनुपलब्ध का स्थानापन्न माना जाता है। अर्थात् जिस भी हेतु से पूजा की जा रही है, यदि उसमें मुख्य पात्र उपलब्ध नहीं है, तो उसके स्थान पर सुपारी को रखकर पूजा पूरी की जा सकती है। उदाहरण के लिए कुछ पूजा अनुष्ठान पति-पत्नी दोनों के एक साथ बैठकर करने पर ही संपूर्ण माने जाते हैं। ऐसे में यदि पत्नी कहीं बाहर गई हो, पूजा स्थल पर उपस्थित ना हो या उसकी मृत्यु हो चुकी हो, तो उसके स्थान पर भी सुपारी की स्थापना कर पूजा का संपूर्ण फल पाया जा सकता है।

देवताओं को अर्पण

हमारे यहां पूजन में सुपारी देवताओं को अर्पित की जाती है। इसके पीछे विश्वास यह है कि सुपारी जैसी कड़ी वस्तु अर्पित कर हम अपने जीवन की कठिनाइयां, कठोरता देव को अर्पित कर उनसे याचना करते हैं कि वो हमारे जीवन में कोमलता, सरलता का वरदान दें। विश्वास किया जाता है कि देव उस सुपारी को ग्रहण कर जीवन की संपूर्ण कठिनाइयों को काट देते हैं।


Share this story