PM मोदी ने मुंबई में 33 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया

PM मोदी ने मुंबई में 33 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया

मुंबई-प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा आज मुंबई का विस्तार हो रहा है, चारों ओर विकास हो रहा है। लेकिन इसके साथ-साथ यहां संसाधनों पर भी दबाव बढ़ा है। विशेषतौर पर यहां के ट्रांसपोर्ट सिस्टम, सड़क और रेल व्यवस्था पर इसका प्रभाव दिखने को मिलता है |

बीते साढ़े चार वर्षों में मुंबई और ठाणे समेत इससे सटे तमाम इलाकों के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर करने के लिए अनेक प्रयास किए गए हैं। आज भी यहां जो 33 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया गया है उसमें दो मेट्रो लाइन भी शामिल हैं |

प्रधानमंत्री ने ये भी कहा इसके अलावा, ठाणे में 90 हज़ार गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए अपने घरों के निर्माण से जुड़े प्रोजेक्ट की भी शुरुआत आज की गई हैं मुंबई लोकल के लिए सैकड़ों करोड़ का आवंटन किया। यहां के पुराने रेलवे ब्रिजों का नवीनीकरण किया गया। मुंबई लोकल के अलावा भी ट्रांसपोर्ट के दूसरे माध्यमों का विस्तार किया गया जिसमें से मेट्रो सिस्टम सबसे प्रभावी माध्यम बनता जा रहा हैमुंबई में पहली बार साल 2006 में मेट्रो की पहली परियोजना की शुरुआत की गयी थी। लेकिन 8 साल तक क्या हुआ, कहां मामला अटक गया, बताना मुश्किल है।

पहली लाइन 2014 में शुरु हो सकी, वो भी सिर्फ 11 किलोमीटर की लाइन...8 साल में सिर्फ और सिर्फ 11 किलोमीटर पिछले चार साल में मुंबई में मेट्रो का जाल बिछाने के लिए अनेक नई परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। इसी सोच पर चलते हुए आज दो और मेट्रोलाइनों का शिलान्यास किया गया है यानि आने वाले 3 साल में यहां 35 किलोमीटर की मेट्रो क्षमता और जुड़ जाएगी इतना ही नहीं साल 2022 से 2024 के बीच मुंबई वासियों को पौने 3 सौ किलोमीटर की मेट्रो रेल लाइन उपलब्ध हो जाएगी |

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमारी सरकार 2.5 लाख रुपए तक की मदद सीधे बैंक में जमा कर रही है यानि लोन का अमाउंट सीधे ढाई लाख रुपए घट जाता है। यानि निम्न और मध्यम वर्ग की मदद होम लोन में भी की जा रही है पहले के मुकाबले होम लोन पर ब्याज दर भी काफी कम हुई है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत निम्न आय वर्ग वालों को साढ़े 6% की इंटरेस्ट सब्सिडी भी दी जा रही है। मिडिल इनकम ग्रुप वालों को भी 3% से 4% की इंटरेस्ट सब्सिडी दी गई है एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 7-8 महीने में नए घर खरीदने की रफ्तार पिछले वर्ष के मुकाबले दो गुनी से भी अधिक हुई है। आज RERA देश के अधिकांश राज्यों में नोटिफाई किया जा चुका है। 21 राज्यों में तो ट्रिब्यूनल भी काम कर रहे हैं |

Share this story