Blood Sugarको कंट्रोल रखने में लाभदायक है जौ

Blood Sugarको कंट्रोल रखने में लाभदायक है जौ

डायबीटीज को कंट्रोल रखने के लिए जौ के आटे की रोटी और सत्तू का सेवन करें|

डेस्क-जौ एक ऐसा अनाज है जो body को healthy बनाने में अहम भूमिका निभाता है| इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बीमारियों को दूर करने में बहुत सहायक है।

इसमें लेक्टिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड, फास्फोरिक एसिड, पोटेशियम और कैल्शियम पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम होता है और पाचन तंत्र सुचारु रहता है |

आइये जानते हैं किन बिमारियों को दूर करता है जौ

वजन कम करे

  • मोटापे से छुटकारा दिलाने में जौ बहुत कारगर है।
  • इसका सेवन शहद, सत्तू और त्रिफले के साथ करना बहुत फायदेमंद होता है|
  • इसके अलावा कमजोर व्यक्ति इसका सेवन दूध के साथ कर सकते हैं।
  • शरीर को फायदा पहुंचता है|

फेस के रंग संवारे

  • रंगत को निखारने में जौ बहुत लाभदायक होता है।
  • इसका लेप बनाने के लिए जौ का आटा, पिसी हुई हल्दी और सरसों के तेल को पानी में मिला लें और फिर प्रतिदिन इसे चेहरे पर लगाएं|
  • चेहरा खिला-खिला नज़र आएगा|

डायबीटीज को कंट्रोल करे

  • डायबीटीज को कंट्रोल रखने के लिए जौ के आटे की रोटी और सत्तू का सेवन करें|
  • जौ के आटे में चने का आटा भी मिला कर खा सकते हैं| इससे डायबिटीज़ कन्ट्रोल में रहेगी|

पथरी को दूर करे

  • आजकल पथरी की प्रॉब्लम गलत खानपान के कारण बढ़ती जा रही है|
  • ऐसे में जौ के पानी को बॉइल कर लें। रोज़ाना इस पानी का सेवन करें|
  • इससे पेट की पथरी से आराम मिलेगा। आप चाहें तो जौ की रोटी या फिर जौ का सत्तू भी खा सकते हैं।

सर्दियों में Hair और Skin को Healthy बनाने के लिए अपनाये ये घरेलू टिप्स

Share this story