नए साल के लिए फायदेमंद रहेंगे ये Vastu Tips, घर से दूर होगी Negative Energy

नए साल के लिए फायदेमंद रहेंगे ये Vastu Tips, घर से दूर होगी Negative Energy

Negative Energy को दूर करने के लिए घर के उत्तर, पूर्व से कूडा-करकट को फेंककर, पुराने कपड़ों और अन्य वस्तुओं को हटा दें इससे घर में क्लेश होता है।


डेस्क-नया साल आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। नया साल आपके लिए सफलता और खुशहाली लाएं इसके लिए लोग कई उपाय करते है। इसके साथ ही आप अपने घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए कुछ खास उपाय कर सकते है |

Pradosha Vart: जानिए क्यों भगवान शिव के लिए रखा जाता है यह व्रत

घर से Negative Energy को दूर करने के लिए अपनाये ये vastu tips

  • घर के मुख्य द्वार से ही पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी के प्रवेश का आदान-प्रदान शुरू होता है।
  • इसलिए घर के द्वार पर चांदी के बने स्वास्तिक को बनाएं जिससे घर में सकारात्मकता आएगी।
  • धन के देवता कुबेर का घर उत्तर दिशा में है तो इस वर्ष उत्तर दिशा को सशक्त बनाएं।
  • र में पेड़-पौधे लगाने से ही पॉजिटिव एनर्जी को स्थान मिलता है। यह पूर्व दिशा के दोषों को हटाकर संतुलन बनाने का कार्य करते हैं।
  • घर के उत्तर, पूर्व से कूडा-करकट को फेंककर, पुराने कपड़ों और अन्य वस्तुओं को हटा दें इससे घर में क्लेश होता है।
  • घर में ऐसे चित्र जो वीरान घर, लड़ाई-झगड़े, पतझड़ आदि नकारात्मक बातों को बढ़ाते हैं उनके स्थान पर वहां मन को उत्साह, आनंद, उमंग, शांति व तरोताजगा करने वाले चित्र लगाएं।
  • जल तत्व संबंधी चित्रों को सोने के कमरे में न लगाएं।
  • दक्षिण-पश्चिम में शीशा नहीं लगाना चाहिए। इससे बनते काम अंतिम दौर में पूर्ण नहीं होते।
  • घर की दक्षिण दिशा में जलतत्व या नीला रंग नहीं होना चाहिए।
  • यदि ऐसा करना अति आवश्यक हो तो हरे और लाल रंग का मिश्रण या केवल लाल रंग का ही प्रयोग करना चाहिए।
  • नव वर्ष में जमीन खरीदते समय उसकी निकटवर्ती सड़कें और ढलान का खास ध्यान रखना जरूरी है।
  • वे प्लॉट न लें जिस पर दक्षिण-पश्चिम से सड़क आ रही हो।
  • दक्षिण दिशा को सड़क वाले प्लॉट को नहीं खरीदना चाहिए। दक्षिण-पश्चिम दिशा को कटता प्लॉट भी नहीं खरीदना चाहिए।
  • दक्षिण दिशा के रसोई घर में सफेद रंग का रोगन वास्तु दोष को दूर कर देता है।

अगर आप भी 35 रुपए का बार-बार Recharge कराने से पाना चाहते है छुटकारा तो इस तरीके से पाएं एक साल Free Validity

Share this story