Malaika Arora और Arjun Kapoor अगले साल कर सकते हैं शादी

Malaika Arora और Arjun Kapoor अगले साल कर सकते हैं शादी

Malaika Arora से तलाक के बाद अरबाज़ खान भी अपनी नयी विदेशी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिता रहे है।

डेस्क-Malaika Arora और Arjun Kapoor के बीच डेटिंग की ख़बरें आ रही थी पर बीते कुछ दिनों से जैसे दोनों को हाथ में हाथ डाले घूमते हुए देखा उससे ये तो साफ़ हो गया की दोनों इस वक्त रिलेशनशिप में है।

पहले दोनों ने कभी भी अपनी डेटिंग की ख़बरों पर कोई बयान नहीं दिया था पर अब किसी को कुछ पूछने की जरुरत नहीं है।बीते दिनों मिलान एयरपोर्ट पर दोनों को एक दुसरे का हाथ थामे देखा गया था और उसके बाद उन्हें एक सार्वजानिक समारोह में भी एक साथ पहुँचते देखा गया।

Malaika Arora ने बीते साल सलमान खान के भाई अरबाज़ खान से तलाक लिया था और उसके बाद ये साफ़ हो गया था की इस तलाक की वजह अर्जुन कपूर ही है।

मैं सिंगल नहीं हैं Arjun Kapoor

  • लेकिन दोनों कभी इस रिश्ते पर खुलकर नहीं बोले मीडिया, इंटरव्यू और टॉक शोज में अर्जुन कपूर से कई बार उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किये गए पर अर्जुन कपूर सिर्फ इतना कहते थे कि वो सिंगल नहीं है और एक सीरियस रिलेशनशिप में है।
  • शादी के सवाल पर भी उन्होंहे खुलकर अपनी राय रखी पर कभी ये खुलासा नहीं किया कि वो किस से शादी करने वाले है या करना चाहते है।
  • मगर अब अर्जुन कपूर शादी को लेकर मलाइका के प्लानिंग कर रहे है|अगले साल ये कपल शादी कर सकते है।

Share this story