अगर आप भी अरबपति बनना चाहते हैं तो जानिए पहले कि किचन में तवा कैसे रखते हैं आप

अगर आप भी अरबपति बनना चाहते हैं तो जानिए पहले कि किचन में तवा कैसे रखते हैं आप

जानिए आज वास्तुशात्री पण्डित दयानन्द शास्त्री से की आपके रसोईघर में तवा, कब और कहाँ रखना होता हैं लाभकारी|

डेस्क-तवा हमारे रसोईघर की सबसे मूलभूत चीजों में से एक है। इसके बिना किचन संपूर्ण नहीं है। आमतौर पर हर किचन में आपको तवा देखने को मिल जाएगा। क्योंकि, जिस किचन में तवा नहीं होगा तो वहां रोटी बन पाना भी संभव नहीं है। साधारण तौर पर भी इतना खास महत्व रखने वाले तवे के ऐसे कई महत्व भी है, जो उस घर के लोगों के लिए बहुत लाभकारी है।

आखिर क्यों मनाया जाता है Christmas का त्योहार

वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी हुई बहुत सी चीजों को अच्छा और बुरा बताया गया है। इन चीजों में रसोई घर का सामान भी आता है। वास्तु के अनुसार चीजों व्यवस्थित न हो तो यह अपशगुन का कारण बनती हैं। इस प्रकार रसोई घर में भी बहुत सी चीजे होती हैं तो किसी न किसी काम में तो आती हैं लेकिन अगर उन्हें हमें ठीक प्रकार इस्तेमाल न करें तो यह घर में बुरी शक्त्यिों या दरिद्रता का कारण बन सकती हैं।

पंडित दयानन्द शास्त्री के अनुसार, रसोईघर में किसी विशेष स्थान पर,सावधानी पूर्वक तवा रखने से अनेक लाभ हो सकते हैं। पण्डित दयानन्द शास्त्री का मानना है कि, अगर व्यक्ति उन तरीकों को सच्चे मन के साथ व्यवस्थित तौर पर करेगा तो उसके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। या यूं कहें कि,उसकी किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाएंगे।

पण्डित दयानन्द शास्त्री ने बताया कि वास्तु अनुसार, रसोई घर में रात के समय तवा को खड़ा करके कभी नहीं रखना चाहिए। बल्कि जब सभी रोटियां बन जाए तो उसके बाद तवे पर एक छोटी सी रोटी बनाकर डाल दें और जब वह रोटी एक साइड से पक जाए तो उसको पलटकर गैस बंद ही कर दें और उस रोटी को तवे पर ही रहने दें और उस तवे को किसी चीज से ढककर रख दें। ऐसा करना शुभ माना गया है।

जानिए रसोईघर में तवा, कब और कहाँ रखना होता हैं लाभकारी

  • भोजन बनाने के बाद तवा, कढ़ाई अन्य बर्तन चूल्हे या गैस पर न रखें रहनें दें।
  • तवा किचन की सबसे जरूरी चीज है, तवे पर ही रोटी बनती है। वास्तु के अनुसार तवे भी घर में अधिक महत्व होता है।
  • वास्तु में बताया गया है कि तवा और कढ़ाई राहु प्रतिनिधित्व करने वाले होते हैं।
  • तवा को अगर वास्तु अनुसार रखा जाए तो यह शुभ फलदायी हो सकता है। इतना ही नहीं तवे के कारण घर में सुख समृद्धि और धन दौलत आ सकती है।
  • आपको बता दें कि अगर रसोई घर में कोई महिला गंदे तवे और कढ़ाई का प्रयोग करती है तो यह उसके पति के लिए बुरा असर डाल सकता है।
  • इस कारण महिला के घर के सदस्य पति या बेटा नशे में लिप्त हो जाते हैं।
  • रसोई में तवा रखने के वास्तु नियम जब रात को खाना बना लें तो तवे को धो कर रखें। गंदे तवे पर खाना गरम करने की बजाय उस पर नमक डाल लें।
  • तवा के कारण वास्तु दोष दूर करने के लिए गंदे तवे पर 2 या 3 इंच की रोटी बना लें फिर इसे बाहर रख दें कि कोई जानवर इसको खा ले।
  • इससे घर की सारी नकारात्मक चीजे समाप्त हो जाती हैं।
  • घर में जब तवे का उपयोग न हो उसे छुपाकर रखें अलमारी बगैरह में।
  • रसोई घर में तवे या कढ़ाई को कभी भी उल्टा नहीं रखें। तवा और कढ़ाई को हमेशा रसोई में दाएं तरफ स्थान दें। खाना बनने के बाद खाली चूल्हे पर तवा न चढ़ाएं।
  • भूलकर भी गर्म तवे पर पानी नहीं डालना चाहिए इससे घर में मुसीबतें आती हैं।
  • तवा ठंडा होने पर उसके ऊपर नींबू और नमक रगड़कर उसे चमका दें इससे घरवालों की किस्मत भी चमक उठेगी।
  • तवे या कढ़ाई के जल जाने पर उसे रात भर भिगा दें और सुबह साफ करें इससे आप उसे खुरंचकर साफ करने से बचेंगी जो अशुभ होता है।
  • तवे या कढ़ाई में कभी नहीं खाना चाहिए न ही उसमें जूठा खाना छोड़ना चाहिए। तवा की पवित्रता का ख्याल रखे इससे घर में बरकत आती है।

जानिए कैसा रहेगा आज आपकी राशि का राशिफल

पण्डित दयानन्द शास्त्री


Share this story