घने कोहरे के कारण रोहतक-रेवाड़ी राजमार्ग पर 10 से 12 वाहन आपस में टकराए 7 की मौत
हरियाणा-घने कोहरे के चलते हरियाणा के झज्जर में एनएच 71 पर करीब 10 से 12 वाहन आपस में टकरा गए।
इस टकराव में 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। कई लोग घायल हो गए। इस समय बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई लोग रोहतक पीजीआई रेफर किए जा चुके हैं।
हादसा नेशनल हाईवे 71 पर बादली फ्लाइओवर पर हुआ। टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई। वहीं हादसे के बाद के हालात भयावह हैं। मरने वालों में 6 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार से हैं। गांव किड़ौत का यह परिवार अपने किसी रिश्तेदार की मौत का शोक मनाने के लिए नजफगढ़ जा रहा था। हादसे के बाद इस समय हाईवे पर 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है |
#Haryana: 7 killed in 50 vehicle pileup on Rohtak-Rewari highway due to dense fog conditions pic.twitter.com/3Wq7AjBWf9
— ANI (@ANI) December 24, 2018