जानिए पूजा के दौरान महिलाएं सिर क्यों ढककर रखती हैं

जानिए पूजा के दौरान महिलाएं सिर क्यों ढककर रखती हैं

सिर को ढककर भगवान की आराधना करने से इस चक्र पर जल्द प्रभाव पड़ता है जिससे कई बड़े लाभ भी मिलते हैं|

डेस्क-हिंदू धर्म में कई परम्पराएं हैं जिन्हे सभी अपनाते हैं. हिन्दू धर्म में कई सारी परम्पराएं ऐसी होती हैं जिन्हें पूरा करना सबसे ज्यादा अनिवार्य होता है और उन्ही में एक परम्परा यह है कि महिलाएं पूजा के वक्त सिर ढंककर रखती हैं|


आइए जानते हैं पूजा के दौरान महिलाएं सिर क्यों ढककर रखती हैं

  • देवी-देवता के सम्मान स्वरूप ही उनकी पूजा-अर्चना की जाती है इस वजह से ऐसा माना जाता है कि महिलाओं को पूजा करते समय अपना सिर ढक लेना चाहिए|
  • सिर ढककर पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के अंदर नकारात्मक उर्जा प्रवेश नहीं कर पाती, और दिमाग में सकारात्मकता बनी रहती है|
  • ऐसा भी माना जाता है पूजा-पाठ के लिए माहौल में सकारात्मकता का होना बेहद जरूरी माना जाता है क्योंकि इससे ईश्वर की आराधना करने से शुभ फल प्राप्त होता है|
  • ऐसा भी कहते हैं सिर ढकने के बारे में एक इस बात की भी मान्यता है कि इससे ध्यान एकाग्र रहता है और पूजा-पाठ करते समय भी मन लगता है|
  • वेदों के अनुसार सिर के मध्य में एक केन्द्रीय चक्र पाया जाता है. इस वजह से भी सिर ढककर पूजा करनी चाहिए|
  • सिर को ढककर भगवान की आराधना करने से इस चक्र पर जल्द प्रभाव पड़ता है जिससे कई बड़े लाभ भी मिलते हैं|

सर्दियों में खाएं हरी सब्जियां होंगे फायदे


Share this story