जाने 2019 में रिलीज होने वाली धमाकेदार फिल्में

जाने 2019 में रिलीज होने वाली धमाकेदार फिल्में

2019 में रिलीज होने के लिए अब तक अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, अजय देवगन, सलमान खान सभी तैयार हैं।

डेस्क-2019 में भी कई शानदार फिल्में आने को तैयार हैं। विकी कौशल की फिल्म उरी से शुरु होकर क्रिसमस में ब्रह्मास्त्र तक, 2019 दर्शकों को फुल इंटरटेनमेंट देने को तैयार है। अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान, राजकुमार राव सभी सितारे अपने बेहतरीन फिल्मों के साथ आने वाले हैं।

सर्दियों में खाएं हरी सब्जियां होंगे फायदे

2019 में रिलीज होने के लिए अब तक अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, अजय देवगन, सलमान खान सभी तैयार हैं। कई बड़ी डेट्स लॉक हो चुकी हैं। जाहिर है 2019 में बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस धमाका होने वाला है।

आइए जानें 2019 में रिलीज होने वाली फिल्में और उनके रिलीज डेट्स


उरी


विकी कौशल और यमी गौतम स्टारर यह फिल्म 2016 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किये गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है।

फिल्म का निर्देशन किया है आदित्य धर ने। उरी 11 जनवरी 2019 को रिलीज होने वाली है।

मणिकर्णिका

कंगना रनौत स्टारर यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है।

गली बॉय

जोया अख्तर की इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है।


टोटल धमाल

अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म टोटल धमाल 22 फरवरी को रिलीज होने वाली है। बता दें, यह पहले कॉमेडी होगी, जो 3डी पर रिलीज की जाएगी। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अजय देवगन, मारुति और फॉक्स स्टार स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं।


केसरी

करण जौहर के प्रोडक्शन फिल्म में अक्षय कुमार हैं.. जो कि सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है। फिल्म 21 मार्च 2019 को रिलीज होगी। निर्देशक हैं अनुराग सिंह।


कलंक

अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कलंक' करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट है। वरूण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त स्टारर यह फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी।

स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2

करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 में टाईगर, तारा सुतारिया और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे मुख्य किरदारों में दिखेंगे। फिल्म में तीनों स्कूल स्टूडेंट्स बने दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं। फिल्म 23 नवंबर 2018 को रिलीज होगी।


भारत

सलमान खान- कैटरीना कैफ की यह फिल्म 2019 ईद यानि की 5 जून को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं.. जबकि अतुल अग्निहोत्री निर्माता हैं।


मिशन मंगल

जगन शक्ति के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कृति कुल्हारी, तापसी पन्नू, शरमन जोशी और नित्या मेनन मुख्य किरदारों में दिखेंगे। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।


हाउसफुल 4

निर्माता साजिद नाडियाडवाला हाउसफुल फ्रैंचाइजी की चौधी फिल्म भी ला रहे हैं। फिल्म 2019 दिवाली यानि की 26 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल हैं।

तानाजी

ओम राउत के निर्देशन में बन रही यह फिल्म मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे की बायोपिक होगी। फिल्म में अजय देवगन मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 22 नवंबर 2019 को रिलीज होगी।


पानीपत

मोहनोदड़ो के बाद निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अपनी अगली फिल्म के साथ तैयार हैं। फिल्म का नाम है- पानीपत।पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनन मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।

ब्रह्मास्त्र

करण जौहर की इस फिल्म का नाम है- ब्रह्मास्त्र.. जहां मेनलीड किरदारों में दिखेंगे अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर। फिल्म का निर्देशन करेंगे अयान मुखर्जी। फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। करण जौहर के साथ हाथ मिलाया है फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने।


Share this story