जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए जनवरी 2019 का महीना

जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए जनवरी 2019 का महीना

मेष –जनवरी माह में आपको अपनी ऊर्जा का सही ढंग से उपयोग करना है ।
आपके नैतिक पहलु बहुत मजबूत होंगे, जो किसी भी स्थिति में ईमानदार व्यवहार की गारंटी देता है। जनवरी बहुत व्यस्त महीना होगा।
अपनी महत्वाकांक्षी और जुझारू विशेषता की वजह से वे प्रमुख कठिनाइयों को दूर करेंगे और कई अनमोल अनुभव प्राप्त करेंगे।

वृषभ- अप्रत्याषित शुभता के साथ आया जनवरी माह उत्तरोत्तर अच्छा होने वाला है। समझ और धैर्य से खुद को बेहतर स्थिति में लाने में सफल होंगे। निजी जीवन में श्रेष्ठता और सहजता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को उत्तरार्ध आगे बढ़ाने पर जोर दें। मकर संक्रांति से पहले यथासंभव बड़ी योजनाओं को टालें रहेंगे तो बेहतर होगा। मासफल मिश्रित फलकारक। मौसम को सम्मान दें सावधानी बरतें।

मिथुन- अपनों से नजदीकियां बढ़ाने और दूरियां मिटाने की संभावनाओं के साथ आया जनवरी माह व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए उत्साह बनाए रखने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियों का गुलदस्ता तरोताजा बना रहेगा। साथी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्वार्ध में पूरा कर लेने पर जोर दें। उत्तरार्ध में व्यस्तता बढ़ने से आवश्यक कार्य प्रभावित हो सकते हैं। सेहत से समझौता न करें। मासफल सामान्य।

कर्क- मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावनाएं लाया जनवरी माह उत्तरोत्तर हितकर रहने वाला है। बाधाओं और विरोधों को साहस और बल से पीछे छोड़ने में सफल होंगे। समझौतों और कारोबारी बैठकों पर जोर रहेगा। यात्राओं की अधिकता रह सकती है। आर्थिक लेन देन में सतर्कता बरतें। उधारी से हरसंभव बचें। उत्तरार्ध अपेक्षाकृत अधिक अच्छा रहेगा। मासफल सामान्य से शुभ। जब तक कोई बात पूरी तरह से स्पष्ट न हो जाए प्रतिक्रिया देने से बचें।

सिंह- प्रेम और दुलार से सजा उपहार लेकर आया जनवरी आपको प्रसन्नता से भरा रखने वाला है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का जुड़ाव बढ़ सकता है। संबंधों में स्थायित्व बढ़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने में जुटे रहें। पूर्वार्ध अपेक्षाकृत अधिक श्रेष्ठ रहने वाला है। उत्तरार्ध में खुद को बेहतर स्थिति में बनाए रखने पर जोर देंगे। बेधड़क आगे बढ़ें। मासफल श्रेष्ठ, वार्तालाप में नम्र बने रहेंगे तो जल्द सफल होंगे।

कन्या- सुख और सहजता को साथ लाया जनवरी माह रहन सहन को बढ़ावा देने वाला बना रह सकता है। अनुशासन और आज्ञाकारिता से बड़ों का दिल जीतने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों को बल मिलेगा। प्रियजन के साथ श्रेष्ठ समय व्यतीत कर सकते हैं। उत्तरार्ध अपेक्षाकृत अधिक शुभकारक रहेगा। अतिगरिष्ठ भोजन और कड़वे वचनों से बचें। रक्त संबंधों का आदर करें, मासफल शुभफलकारक।

तुला- साहस, पहल और संपर्कों को बल देते आया जनवरी माह रचनात्मक बना रहेगा। जिम्मेदारी से अतिरिक्त और बेहतर करने पर जोर रहेगा। वाणिज्यिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। शानो-शौकत से जीना पसंद करेंगे। अपनों में प्रभाव बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्वार्ध में बढ़ावा दें। जनसंपर्क और सूचनातंत्र बेहतर बना रहेगा। उत्तरार्ध में स्थान परिवर्तन की आशंका है। मासफल शुभकारक। खुलकर अपनी बात रखने की आदत को बढ़ावा दें।

वृश्चिक- खुशियां मनाने के ढेर सारे बहाने और अवसर संग आया जनवरी माह प्रभावशीलता को बढ़ावा देगा। संबंधों में सुधार और उनके बेहतर इस्तेमाल पर जोर रहेगा। मेलजोल में रुचि रहेगी। सभी परिचितों से जुड़े रहने पर जोर रहेगा। शुभ सूचना प्राप्त होगी। गणितीय कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मासफल उत्तरोत्तर शुभकारक। पुराने मामले आंशिक असहजता बनाए रख सकते हैं। विवादों में पड़ने की अपेक्षा उनसे बच निकलने पर जोर दें।

धनु- भ्रमण-मनोरंजन और स्वप्रतिष्ठा को बढ़ावा देता आया। जनवरी माह उपलब्धियों को जुटाने में सहायक हो सकता है। पूछपरख और ख्याति में इजाफा होगा। अविस्मरणीय यात्रा का सुखद अनुभव प्राप्त हो सकता है। भव्य आयोजनों में जिम्मेदार दायित्व निभा सकते हैं। अपनों से करीबी बढ़ाने का अवसर मिलेगा। मासफल उत्तरोत्तर शुभकारक अति उत्साह से बचें। आय बढ़ाने पर जोर दें।

मकर- इच्छाओं को पूरा करने की सोच के साथ आया जनवरी माह शुभकार्यों की आय श्रेष्ठ कार्यों में खर्च करने के लिए प्रेरित करने वाला रहेगा। खुद को निखारने, संवारने पर जोर देंगे। पूर्वार्ध में तैयारियों पर अधिक जोर दें, ताकि उत्तरार्ध में अच्छे संकेतों और परिस्थितियों का अधिकाधिक दोहन कर सकें। अफवाहों पर भरोसा न करें। आर्थिक लेन-देन से बचें। उधारी से हर संभव दूर रहें। मासफल उत्तरोत्तर श्रेष्ठतावर्धक।

कुंभ-इस महीने के प्रारंभिक चरण में संतान संबंधी खर्च में वृद्धि हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोग जल्दबाजी में निर्णय न लें। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी संभलकर बात करें तथा जहां टीमवर्क में काम पूरा करना का हो वहां आवश्यकता से अधिक गुस्से के स्थान पर विनम्रता बनाए रखें। यदि बाहर घूमने जा रहे हैं तो वाहन चलाने के दौरान धीरज रखें क्योंकि दुर्घटना का प्रबल योग बन रहा है। आपके भाग्य के आधार पर यह समय सामान्य रहेगा ऐसा दिखाई दे रहा है। कोई उल्लेखनीय परिवर्तन दिखाई नहीं दे रहा है।

मीन-इस महीने आपका सरल और आनंदपूर्ण स्वभाव जिंदगी का पूरा मजा लेने में सहयोगी है। इस महीने विडंबना यह है कि सूर्य-राहु के साथ है जिसके कारण आपको वास्तव में खेलने के लिए मैदान प्राप्त करने अर्थात् अपनी भूमिका निभाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ेगी। परंतु आप चिंता न करें, आप स्थिति संभाल लेंगे। छोटी-बड़ी बातों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। कल्याण केंद्र, हॉस्पीटल, धार्मिक स्थलों पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। इसलिए खर्च होने की भी संभावना है। साथ ही साथ मानवजाति के विकास में भी रस लेंगे। इसके अलावा आपको इष्टजनों का ध्यान भी रखना पड़ेगा।

क्या वर्ष 2019 में हल निकल पाएगा, राम जन्मभूमि विवाद का


Share this story