कांग्रेस 134वां स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने काटा केक

कांग्रेस 134वां स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने काटा केक

दिल्ली-राजनीतिक पार्टी कांग्रेस आज अपना 134वां स्थापना दिवस मना रहा है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराया |

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेता वहां मौजूद रहे.दिल्ली में पूर्व पीएम डॉ। मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केक काटा इस समय काग्रेस 3 जगहों पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी को हराया है |

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इसे पार्टी के लिए एक बड़े बूस्ट के तौर पर देखा जा रहा है | कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 1885 में हुई थी. इनके संस्थापकों में दादा भाई नौरोजी, एओ ह्यूम और दिनशा वाचा जैसे बड़े दिग्गज शामिल रहे. 1947 में जब देश को आजादी मिली तो उसके बाद कांग्रेस देश की पहली बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी |

Share this story