घना कोहरे के दो गाड़ियों का आपस में मारी टक्कर 3 बच्चो सहित 7 लोगो की मौत
हरियाणा-नेशनल हाईवे पर आज सुबह तड़के 4 बजे हुए सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई। मरने वालों में तीन बच्चे बताए जा रहे हैं|
हादसा हरियाणा में अंबाला-दिल्ली हाईवे पर बलदेव नगर इलाके में हुआ। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी |
Haryana: 7 dead and 5 injured after a truck rammed into two cars near Ambala
— ANI (@ANI) December 29, 2018
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं गाड़ियों में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास लोग दौड़े आए और घायलों को निकाला। पुलिस को भी खबर दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक जांच के बाद सात लोगों को मृत घोषित कर दिया गया |