भारत घुमने आई महिला के किया रेप आरोपी होटलकर्मी फरार

भारत घुमने आई महिला के किया रेप आरोपी होटलकर्मी फरार

डेस्क-ऐसा मामला सामने आया है वही भारत घूमने के लिए आई विदेश महिला से रेप किए जाने का मामला सामने आया है।

जिसे होटल में महिला रोकी थी और आरोपी होटलकर्मी फरार है। थाना आईटी पार्क के अंतर्गत एक नामचीन होटल में पुरुष साथी के साथ ठहरी यूके निवासी महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया गया।

आरोपी कर्मचारी महिला को फुट स्पा देने आया था। विदेशी महिला ने स्पा रूम से बाहर निकलकर इस संबंध में पहले अपने जानकारों को बताया। फिर होटल स्टाफ के अन्य सदस्यों के माध्यम से जानकारी पुलिस तक पहुंची।

थाना आईटी पार्क के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर विदेशी महिला से पूछताछ की। पुलिस ने महिला का मेडिकल भी कराया। इसके बाद महिला की शिकायत पर थाना पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने महिला के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज करवाएं हैं। थाना पुलिस देर रात तक फरार आरोपी की धरपकड़ के प्रयास में जुटी रही।

Share this story