दो महिलाओ ने 40 साल पुरानी परंपरा सबरीमाला मंदिर दर्शन करके तोड़ी देखिए ये विडियो

दो महिलाओ ने 40 साल पुरानी परंपरा सबरीमाला मंदिर दर्शन करके तोड़ी देखिए ये विडियो

डेस्क-इस समय ani ने एक विडियो वायरल किया है यह विडियो में दो महिला भक्तों ने #Sabarimala temple में भगवान अयप्पा के दर्शन करके सालों पुरानी परंपरा तोड़ दी।

बिंदु और कनकदुर्गा नाम की इन महिला भक्तों ने सुबह 3:45 बजे मंदिर में जाकर दर्शन किया। पिछले साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को भगवान अयप्पा स्वामी के मंदिर में प्रवेश की पाबंदी हटा दी थी।

भगवान अयप्पा के भक्तों के विरोध के कारण अब तक एक भी महिला मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकी थी। पेशे से वकील बिंदु और सामाजिक कार्यकर्त्ता कनकदुर्गा ने बताया कि उन्होंने पुरुषों के कपड़ों में मंदिर में प्रवेश करके दर्शन किया। इस दौरान दर्जन भर पुलिस कर्मी भी सिविल ड्रेस में उनके साथ मौजूद रहे।

Share this story